back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

OnePlus Open फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च! मिल सकते है ये तगड़े फीचर्स

OnePlus ने फरवरी में ऐलान किया था कि हम जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। कंपनी OnePlus Open नाम से ला सकती है अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन।

OnePlus Open: भारत पूरी दुनिया के लिए इस वक्त बहुत बड़ा बाजार है। पूरे दुनिया कि कम्पनियां भारतीय मार्केट में अपने प्रोडक्ट को उतरना चाहती है। ऐसे ही भारत का दुनिया के स्मार्टफोन मार्केट में एक बड़ी हिस्सेदारी है। दुनिया कि तमाम बड़ी छोटी कम्पनियां भारत में अपना स्मार्टफोन लॉन्च करना चाहती है। इसी लिए चाइना की प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने फरवरी में ऐलान किया था कि कंपनी जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री करेगी। कंपनी ने कहा था कि वह साल की तीसरी तिमाही में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है। अब साल 2023 की तीसरी तिमाही शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही OnePlus के फोल्डिंग फोन को लेकर कयासों का बाजार भी गर्म हो रहा है।

टिप्सर Max Jambor ने किया खुलासा

इससे पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट Samsung, motorola और Google Pixel जैसे ब्रांड ने अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर चुके है। फिलहाल, अभी OnePlus कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइन-अप के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, स्मार्टफोन से जुड़े लीक्स देने वाले टिप्सर Max Jambor ने अपकमिंग वनप्लस फोल्ड फोन के बारे में कुछ खुलासा किया है। Max Jambor द्वारा किये खुलासे के अनुसार कंपनी अपने पहले फोल्डिंग स्मार्टफोन का नाम OnePlus Open रख सकती है। Max Jambor ने बताया कि कंपनी ने इस साल मई में OnePlus Open ट्रेडमार्क को पेटेंट किया था।

OnePlus Open के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Open स्मार्टफोन में आपको 2K रेज्योलूशन सपोर्ट के साथ 7.8 inch का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में हमें Samsung Galaxy Z Fold औप Google Pixel Fold जैसा ही डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.3 inch का कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट प्रोसेस पर काम करेगा। इसमे आपको 16GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्सन मिल सकता है। कंपनी इस फोन को Oxygen OS Fold के साथ लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Open का कैमरा

वहीं अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे कि बात करें तो इसके रियर पैनल में आपको LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसका मेन लेंस 48MP का हो सकता है। वहीं कंपनी इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए आपको 20MP का सेल्फी कैमरा ऑफर कर सकती है। पावार के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन में 100W के फास्ट चार्जिंग के साथ 4800mAh की बैटरी ऑफर कर सकता है। फिलहाल, इन सभी फीचर्स की पुस्टि अभी कंपनी द्वारा नहीं की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या भारत में बंद होने जा रहे हैं OnePlus के स्मार्टफोन? इंडिया CEO ने तोड़ी चुप्पी, बताया कंपनी का पूरा सच

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵