हाल ही में जारी MG Comet EV में कनेक्टेड कार सुविधाओं को सशक्त बनाने के लिए MG motor इंडिया ने JIO प्लेटफार्म के साथ साझेदारी की है। Jio के डिजिटल एसेट्स का उपयोग MG Comet EV द्वारा अपने हिंग्लिश वॉयस असिस्टेंट सिस्टम को पावर देने के लिए किया जाएगा। सिस्टम में हार्डवेयर, एक कनेक्टिविटी प्लेटफ़ॉर्म, संगीत ऐप्स और payment ऐप्स शामिल हैं।
MG Moters ने एक बयान में दावा किया कि “Hello Jio” वॉयस असिस्टेंट, जिसे विभिन्न क्षेत्रीय बोलियों और एक भारतीय उपयोगकर्ता की टोन को समझने के लिए बनाया गया है, MG Comet EV में एकीकृत किया गया है। Assistant के पास डायलाग सपोर्ट है और वह क्रिकेट, मौसम, समाचार, राशिफल और अन्य विषयों पर डेटा प्रदान कर सकता है। MG Comet EV के मालिक असिस्टेंट से संगीत बजाने, क्रिकेट स्कोर पूछने और एयर कंडीशनिंग चालू/बंद करने के लिए भी कह सकते हैं।
JIO Platform platforms_robust_media_n.jpg
MG Motor इंडिया ने यह भी कहा कि MG Comet EV JIO ई-सिम से लैस होगी जो वाहन को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करेगी। Jio का eSIM वाहन की पहचान भी कर सकता है और वाहन के संचालन के दौरान संचार को एन्क्रिप्ट भी कर सकता है।
MG Motor के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ,ने कहा कि यह नई MG-JIO साझेदारी यह सुनिश्चित करेगी कि GenZ उपयोगकर्ताओं के लिए MG Comet का ड्राइविंग अनुभव बढ़ेगा और यह इस तकनीक के साथ उपयोगकर्ताओं को अधिक सुरक्षा सुविधाएं भी प्रदान करेगा।
Jio platform के अध्यक्ष आशीष लोढ़ा ने कहा, “Hello Jio’ वॉयस असिस्टेंट MG Comet उपयोगकर्ताओं को वास्तविक समय कनेक्टिविटी, इंफोटेनमेंट और कनेक्टेड कार अनुभव सक्षम करेगा। यह ऑटोमोबाइल उद्योग में तकनीकी विकास के लिए एक प्रतिबद्धता है, जिसमें इनोवेशन इसका प्रमुख स्तंभ है।”





