back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्ले-डेविडसन X440 को टक्कर देगी हीरो की Mavrick, इस दिन हो रही लांच, लुक देख बाइक लवर्स का दिल गदगद हो जाएगा

Hero Mavrick 440: हार्ले-डेविडसन X440 की तरह हीरो मोटोकॉर्प बाइक लांच कर रही है। बाइक का नाम मावरिक है। इसे कंपनी 23 जनवरी को लांच करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने मावरिक 440 की टीजर इमेज शेयर की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हार्ले-डेविडसन X440 की तरह हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) बाइक लांच कर रही है। बाइक का नाम मावरिक (Hero Mavrick 440) है। इसे कंपनी 23 जनवरी को लांच करने वाली है। इससे पहले कंपनी ने मावरिक 440 (Hero Mavrick 440 ) की टीजर इमेज शेयर की है। लेटेस्ट स्केच आंशिक रूप से निओ-रेट्रो बाइक के फ्रंट और टॉप व्यू को दिखाते हैं। टीजर को शुरुआत से देखने पर बाइक अपने अमेरिकी समकक्ष से काफी अलग दिखती है।

नियो-रेट्रो डिजाइन में आएगी बाइक

यह बाइक नियो-रेट्रो डिजाइन में आएगी। इसमें सर्कुलर हेडलैंप (circular headlamp) और राउंड फ्यूल टैंक (rounded fuel tank) जैसे हाइलाइट्स रहेंगे। बाइक में हेडलैंप क्लस्टर के भीतर एक H-आकार एलईडी डीआरएल (LED DRL), टैंक श्रॉउड एक्सटेंशन (tank shroud extension), चंकी ग्रैब रेल (chunky grab rail), एलॉय व्हील्स, इंजन संप गार्ड (engine sump guard), सिंगल-पीस सीट (single-piece seat) और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट मफलर (side-slung exhaust muffler) रहेंगे। टीजर इमेज फ्लैट हैंडलबार और फुटपेग्स के कारण आरामदायक सफर मुद्रा की भी पुष्टि करती हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन और अन्य फीचर्स

बाइक में हार्ले डेविडसन X440 जैसा ही 440cc सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, टू-वाल्व, SOHC इंजन लगे हैं। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 27 bhp का पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क उत्पन्न करता है। सस्पेंशन सेटअप में 43mm KYB USD टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर रह सकते हैं। डुअल चैनल एबीएस के साथ अपकमिंग हीरो मावरिक के फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 240 मिमी का डिस्क ब्रेक होंगे। संभावना है कि हीरो मोटोकॉर्प के नई बाइक में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, लोकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...