back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hero Motocorp: Hero करेगा नई बाइक लॉन्च नाम होगा Nightster, बुलेट और हार्ले की टक्कर वाली बाइक

Hero Upcoming Bike: Hero Motocorp कई नई 350cc-500cc मोटरसाइकिलें डेवेलोप कर रहा है। हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित एक 400cc मोटरबाइक जल्द ही कंपनी द्वारा जारी की जाएगी

Hero Nightster Untitled_design__4_.png

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Hero 400cc Bike: हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में एक के बाद एक धमाके की तैयारी में है. कंपनी ने हाल ही में हार्ले-डेविडसन के साथ मिलकर Harley Davidson X440 बाइक लॉन्च की है यह भारत में सबसे किफायती हार्ले मॉडल है. इसके अलावा भविष्य में रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प कई नई 350cc-500cc मोटरसाइकिलों पर भी काम कर रही है कंपनी जल्द ही हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित 400cc मोटरसाइकिल लाने वाली है|

हाल ही में, हीरो मोटोकॉर्प ने ‘नाइटस्टर 440’ नाम का ट्रेडमार्क कराया है. यह नाम कंपनी की नई 400cc बाइक को दिए जाने की उम्मीद है. यह मॉडल रॉयल एनफील्ड की 350cc बाइक के साथ-साथ हाल ही में लॉन्च हुई ट्रायम्फ स्पीड 400 और ड्यू ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400X को भी टक्कर देगा. हीरो नाइटस्टर 440 अपने प्लेटफॉर्म और इंजन को हार्ले-डेविडसन X440 के साथ साझा करेगा, लेकिन इसका डिज़ाइन बदला हुआ और फॉरवर्ड राइडिंग पोजिशन होगी|

रिपोर्ट की मानें तो नई हीरो बाइक रेट्रो-स्टाइल वाले गोल हेडलैंप और बार-एंड मिरर, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी एग्जॉस्ट पाइप के साथ आएगी. हीरो नाइटस्टर 440 में 440cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमालकिया जाएगा| यह इंजन 6,000rpm पर 27bhp और 4,000rpm पर 38Nm टॉर्क आउटपुट दे पाएगा गियरबॉक्स को भी हार्ले के नए X440 से लिया जाएगा|

हीरो की आने वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलें दो अलग-अलग कैटेगरी – कोर प्रीमियम और अपर प्रीमियम में लाई जाएगी. हीरो नाइटस्टर 440 अपर प्रीमियम सेगमेंट के अंतर्गत आएगी, जबकि नई करिज्मा XMR और एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर कोर प्रीमियम सेगमेंट से संबंधित होगी|बता दें कि बिल्कुल नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर इस त्योहारी सीजन के दौरान पेश की जाएगी|बाइक में बिल्कुल नया 210cc इंजन होगा जो 25bhp और 30Nm का टॉर्क पैदा करेगा और साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी होगा|

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...