नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टेस्ला कंपनी के CEO एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। एलन मस्क आए दिन अपने काम से लोगों को हैरान करते रहते हैं। एक बार फिर एलन मस्क ने अपने काम से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। एलन मस्क के लिए 13 अक्टूबर का दिन बेहद खास रहा क्योंकि इस दिन एलन ने स्टारशिप रॉकेट के लिए नई उड़ान भरी जो पूरी तरह से सफल रही। एलन मस्क की यह पांचवी उड़ान रही जो सुपर हैवी स्टारशिरप रॉकेट ने लॉन्च होने के बाद सफलातापूर्वक लॉन्च पैड पर लैंड किया।
पहली बार लॉन्चपैड पर हुआ लॉन्च
13 अक्टूबर को स्पेसएक्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की जब उसने अपने विशालकाय स्टारशिप रॉकेट को पृथ्वी से 96 किलोमीटर ऊँचाई पर भेजा और फिर सफलतापूर्वक उसे वापस लाने में सफलता पाई। यह रॉकेट टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर मैक्सिको की सीमा के पास लॉन्च किया गया था। इसके साथ ही सुपर हेवी बूस्टर को भी सुरक्षित रूप से वापस लाने का कार्य किया गया जो मैकेजिला नामक मशीन द्वारा सम्पन्न किया गया। मैकेजिला जो कि दो धातु की भुजाओं से बना है और चॉपस्टिक्स की तरह डिजाइन किया गया है उसने बिना किसी कठिनाई के रॉकेट को पकड़ लिया।
सफलता से पहले मि्ली थी विफलता
स्पेसएक्स ने पहले चार टेस्ट में स्टारशिप रॉकेट को सफलतापूर्वक वापस नहीं ला पाया था। पिछले प्रयासों में रॉकेट मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर से गुजरे लेकिन सभी प्रयास विफल हो गए और वे विस्फोटित हो गए। लेकिन इस बार स्पेसएक्स ने अपनी तकनीक और इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचा।
स्टारशिप रॉकेट 6 विशाल रैप्टर इंजनों से लैस था जिसमें सुपर हेवी स्टारशिप में 3 रैप्टर इंजन शामिल थे। यह रॉकेट 700 गुना ज्यादा थ्रस्ट पॉवर के साथ बना है, जो इसे अन्य उड़ानों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली बनाता है। बूस्टर के आधार पर लगे 33 इंजन मिलकर लगभग 74 मेगान्यूटन का थ्रस्ट उत्पन्न करते हैं।
इंजीनियरिंग के लिए ऐतिहासिक दिन
स्पेसएक्स की इंजीनियरिंग टीम ने इस प्रक्षेपण को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। लॉन्च के दौरान उड़ान निदेशक को वास्तविक समय में निर्णय लेना पड़ा कि लैंडिंग का प्रयास किया जाए या नहीं। लेकिन सफलतापूर्वक लैंडिंग कराने पर स्पेसएक्स ने एक नया मील का पत्थर स्थापित किया। स्पेसएक्स की केट टाइस ने कहा, “यह इंजीनियरिंग के लिए ऐतिहासिक दिन है।”





