back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना,सपा को बताया समाप्तवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब समाप्ति की कगार पर चल रही है। उन्होंने कहा कि सपा राम विरोधी चरित्र तो है ही साथ में रामचरित मानस विरोधी चरित्र भी है।

नई दिल्ली,एजेंसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का चरित्र हिन्दू विरोधी चरित्र है। राम विरोधी चरित्र है तो रामचरित मानस विरोधी चरित्र भी है। सपा की विकास विरोधी चरित्र की हार है और आगामी चुनाव में सपा हार का मुंह देखने के लिए तैयार रहे। कहा जाये तो समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी है।

शिक्षक स्नातक चुनाव परिणाम पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

शिक्षक स्नातक चुनाव परिणाम पर बोल रहे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिक्षक स्नातक के समर्थन से हम पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। जो भी समर्थन मिला है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है, जिन्होंने दिनरात काम किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा समाजवादी पार्टी का सुपड़ा हुआ साफ

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया है। सपा के अहंकार की हार हो गयी, गुंडागर्दी की हार हो गयी है। जातिवाद की हार हो गयी है, विकास विरोधी राजनीतिक की हार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति विशेष रुप से बुद्धिजीवी तबका, जो समाज का मार्गदर्शक है उनका अपार समर्थन मिला हैं। ऐसा वर्ग उसने अपना आशीर्वाद दिया है। ये 2024 चुनाव का आगाज है। निश्चित तौर पर स्नातक चुनाव का मतदाता वो बुद्धिजीवी है और वे सभी आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...