back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एस. जयशंकर की पाकिस्तान को फटकार, आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश से नहीं जुड़ सकते

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अपने वादे पर कायम होना पड़ेगा और सीमा पार बढ़ते आतंकवाद को खत्म करना होगा।उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन यह मुकाम भी हासिल होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि हम ऐसे देश से नहीं जुड़ सकते, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अपनी पनामा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है, जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अपने वादे पर कायम होना पड़ेगा और सीमा पार बढ़ते आतंकवाद को खत्म करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन यह मुकाम भी हासिल होगा।

सीमा पार बढ़ते आतंकवाद को खत्म करना होगा

पनामा के साथ रिश्तों पर जयशंकर ने कहा कि उनकी पनामा यात्रा के दौरान भारत और पनामा के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही भारतीय फार्मास्यूटिकल्स को पनामा में स्थापित कराने को लेकर भी बातचीत हुई। पिछले तीन वर्षों में भारतीय फार्मेसी ने दुनिया में एक बदलाव किया है। कोरोना महामारी के दौरान में हमने अधिकांश विकसित देशों को दवाइयों की आपूर्ति की। पनामा की विदेश मंत्री जनैना गोब के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत और पनामा के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि राजनीतिक रूप से पनामा में होना बहुत खुशी की बात है, क्योंकि भारत और पनामा पारंपरिक रूप से मजबूत करीबी दोस्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पनामा लोकतंत्र, बाजार, अर्थव्यवस्था और बहुलवादी समाजों की विशेषताओं को साझा करते हैं। हमारा विश्व दृष्टिकोण भी बहुत समान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान भारतीय जहाजों को क्यों दे रहा रास्ता? विदेश मंत्री जयशंकर ने किया साफ, बोले- कोई ब्लैंकेट डील नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। युद्ध के हालात के बीच Strait of Hormuz पर जहाजों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे दुनिया के कई...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵