back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: BJP प्रत्याशी ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन, कानून व्यवस्था पर गहलोत सरकार को ठहराया दोषी

Jaipur: विस चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन जयपुर कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल रहा। रिटर्निंग अधिकारियों के चैंबर में नामांकन भरने वालों की भीड़ रही, लेकिन कुछ सीटों पर 3 दिन बाद भी खाता नहीं खुला।

जयपुर, हि.स.। विधानसभा चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन जयपुर कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल रहा। कुछ रिटर्निंग अधिकारियों के चैंबर में नामांकन भरने वालों की भीड़ रही, तो वहीं कुछ सीटों पर तीन दिन बाद भी खाता नहीं खुला।

विद्याधर नगर से आज भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दीया कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के लिए दीया कुमारी ने सीकर रोड स्थित चुनाव कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। उनके काफिले में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

मैं जयपुर की ही बेटी हूं…

दीया कुमारी के नामांकन पत्र भरने के दौरान भाजपा सांसद रामचरण बोहरा और मालवीय नगर से विधायक कालीचरण सराफ भी साथ रहे। नामांकन रैली निकालने से पहले दीया कुमारी ने अपने चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में राम राज्य की स्थापना करने की जरूरत बताई।

दीया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं पहले सवाई माधोपुर से विधायक रहीं, फिर राजसमंद से सांसद बनीं। दस साल से राजनीति में हूं और मुझे लगता है कि मैंने अग्नि परीक्षा भी दी है। पार्टी ने मुझे भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग की जनता की सेवा करने के बाद अब जयपुर की जनता की सेवा करने का मौका दिया है। मैं जयपुर की ही बेटी हूं और राजस्थान में अब डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में जिस तरह का क्राइम रेट बढ़ा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे है, अब जरूरत है कि हमें राजस्थान में राम राज्य की स्थापना करनी होगी।

राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन है

उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में विद्याधर नगर सीट से मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट काटकर दिया कुमारी को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद राजवी और उनके समर्थकों ने विरोध जताया था। बीजेपी ने दूसरी सूची में राजवी को चित्तौड़गढ़ से टिकट दिया तो विद्याधर नगर सीट पर विवाद खत्म हो गया। नामांकन भरने के बाद दीया कुमारी ने कहा कि मैंने सवाई माधोपुर और राजसमंद में जैसा काम किया, वैसा ही काम जयपुर में करेंगे। हमारा पूरा फोकस डेवलपमेंट के साथ ही रोजगार पर रहेगा।

महिलाओं को कैसे आत्मनिर्भर बना सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा। अभी राजस्थान महिला अत्याचार में नंबर वन है। हमारी सरकार आएगी तो इस पर फोकस रहेगा। विद्याधर नगर में हेल्थ सर्विस कैसे बढ़े इसे ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट हॉस्पिटल की जरूरत को पूरा किया जाएगा। गर्ल्स के लिए कॉलेज बनाने और यहां की जनता को बेसिक फैसिलिटी मिल सके, इस पर काम करेंगे। जिस दिन में जीतकर विधायक बनूंगी, उसी दिन से मैं अपने क्षेत्र में इन सभी मुद्दों पर काम करना शुरू कर दूंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...