अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, कहा-भाजपा में सब कुछ प्रतीकात्मक है, अच्छा हो कहा जाए छलात्मक है

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया जिले में प्रशासन द्वारा बच्चे की पिटाई से मौत पर दी गई चेक के खारिज होने पर शासन-प्रशासन पर निशाना साधा है। कहा, भाजपा में सब कुछ प्रतीकात्मक है।
Akhilesh yadav
Akhilesh yadav

लखनऊ, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरैया जिले में प्रशासन द्वारा बच्चे की पिटाई से मौत पर दी गई चेक के बाउंस (खारिज) होने पर शासन-प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने इस पर भाजपा सरकार पर भी तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर बुधवार को कहा कि दलित बच्चे की पिटाई से हुई मौत के बदले मुआवजे का चेक जब बैंक में खारिज हो गया, तो अब भाजपा का शासन-प्रशासन मुंह छिपाने के लिए कह रहा है वो चेक प्रतीकात्मक था। इससे बचकानी बात और क्या होगी। भाजपा में सब कुछ प्रतीकात्मक है, अच्छा हो कहा जाए छलात्मक है। अखिलेश ने इसे लेकर तंज कसा कि 'नकली संवेदना का नकली चेक।'

क्या है मामला ?

उप्र के औरैया जनपद में एक शिक्षक की पिटाई से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे की चेक दी थी। यह चेक जब बैंक में लगाई गई तो वह रकम न होने से बाउंस (खारिज) हो गई। इस पर बेटे को खो चुके पीड़ित परिवार ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। जिले की इस कार्यशैली को शासन स्तर पर काफी गंभीरता से लिया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in