back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संसद में अडानी के मुद्दे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का कल दिया गया वक्तव्य शर्मनाक और बेबुनियाद है।राहुल गांधी ने अपने बयान से सदन को गुमराह करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा कि राहुल अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे है।

नई दिल्ली,एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पिछले दिन की आलोचना पर रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की फितरत भारत की क्षमता और उद्यमशीलता को कमजोर करना है।

रविशंकर ने राहुल के बयान को बेबुनियाद बताया

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का कल दिया गया वक्तव्य शर्मनाक और बेबुनियाद है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन बताया और कहा कि यह उनकी पीड़ा, क्लेश और हताशा का नतीजा है। राहुल गांधी ने अपने बयान से सदन को गुमराह करने की कोशिश की है।

कांग्रेस सरकारों ने मामा-भांजा-जीजा को विशेष लाभ पहुंचाया

आगे उन्होंने कहा कि भारत के उद्यमी बाहर जाकर काम करें, यह तो अच्छी बात है। इस पर कांग्रेसी नेता को क्यों आपत्ति हो रही है। रविशंकर प्रसाद ने रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन घोटाला समेत अन्य घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने मामा-भांजा-जीजा को विशेष लाभ पहुंचाया है।

राहुल गांधी बार-बार गलतियां करने के बावजूद सीख नहीं पा रहे हैं

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार गलतियां करने के बावजूद सीख नहीं पा रहे हैं। इसके पीछे क्या कारण है। शायद उन्हें हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और उनकी माता सोनिया गांधी के जमानत पर होने का भी उल्लेख किया और यंग इंडिया मामले का जिक्र किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...