back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, CM योगी ने जताया आभार

Lucknow: अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। PM नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। CM योगी ने PM मोदी का आभार जताया है।

लखनऊ, हि.स.। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस अवसर पर स्वयं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

दरअसल बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर उन्हें श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष ही स्वीकार कर लिया। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रसन्नता जताते हुए इसे करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करार दिया।

CM योगी ने एक्स पर PM मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रामचरित मानस के दोहे के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए लिखा,

‘‘जासु बिरहॅं सोचहु दिन राती

रटहु निरंतर गुन गन पॉंती।।

रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता।

आयउ कुसल देव मुनि त्राता।।

जय-जय सीता राम

सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा। जय-जय सीता राम।’’

उल्लेखनीय है कि देश के 4000 संत-महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...