back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ की द्विपक्षीय बैठक, रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के बीच मानेकशॉ सेंटर में एक द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान मजबूत रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ औद्योगिक सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों को चिह्नित करने पर विशेष फोकस किया गया। भारत और अमेरिका ने सोमवार को रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए रोडमैप तैयार किया। यह रोडमैप नई प्रौद्योगिकियों के सह-विकास और नई प्रणालियों के सह-उत्पादन के अवसरों की पहचान करेगा।

रक्षा तंत्र को मजबूत बनाने की कोशिश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमेरिकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। बैठक सौहार्द्रपूर्ण और गर्मजोशी से भरी रही। दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की। इस चर्चा में औद्योगिक सहयोग को मजबूत बनाने के तरीकों को चिह्नित करने के लिए विशेष फोकस किया गया।

द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने टिकाऊ आपूर्ति श्रृंखला बनाने के तरीके तलाशे हैं। दोनों पक्ष नई तकनीकों के संयुक्त विकास और मौजूदा और नई प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन के अवसरों की पहचान करेंगे, जिससे दोनों देशों के रक्षा स्टार्ट-अप पारिस्थितिक तंत्र के बीच अधिक सहयोग की सुविधा मिलेगी। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की गहन और विविध गतिविधियों की समीक्षा की और सहयोग की गति को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले, रक्षा मंत्री ऑस्टिन को तीन सेनाओं के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

राहुल गांधी के भारत-US ट्रेड डील वाले बयान पर निशिकांत दुबे का हमला, बोले- ‘ऐसा महामूर्ख LoP नहीं देखा’

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया वीडियो पर शुक्रवार...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...