back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वास्थ्य का अधिकार नागरिकों का हक, पूरे देश में हो लागू : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि 'स्वास्थ्य का अधिकार' देश के हर नागरिक का हक है। इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक को पारित कर सिद्ध कर दिया है कि राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने कहा कि ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ देश के हर नागरिक का हक है। इसे पूरे देश में लागू किया जाना चाहिए। राजस्थान सरकार ने ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ विधेयक को पारित कर सिद्ध कर दिया है कि राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है। कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गरीब परिवारों की पीड़ा को समझा और सभी के लिए मुफ्त जांच व दवाइयों की सुविधा शुरू की। निरोगी राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए ही उन्होंने ‘चिरंजीवी योजना’ की शुरुआत की।

अब राज्य का कोई भी नागरिक 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकता है

मीणा ने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त में इलाज दिया जाता है। अब राज्य का कोई भी नागरिक 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किसी भी लिस्टेड अस्पताल में प्राप्त कर सकेंगे। मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ‘स्वास्थ्य का अधिकार’ हर नागरिक को देने का वादा किया था। जिसे उन्होंने पूरा किया। अब देश के प्रधानमंत्री को इस योजना को पूरे देश में लागू करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

राजस्थान में बड़ा फैसला: 2 से ज्यादा बच्चे वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत और नगरपालिका चुनाव, कैबिनेट से बिल पास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Bhajanlal Sharma की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब राज्य में दो से अधिक संतान...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...