back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसान हित में दूरगामी सोच का परिचायक

नगर निगम गार्डन में लोगों ने उत्साह के साथ सुना लोकवाणी रायपुर, 13 जून (हि.स.)। प्रदेश के सभी रिले केन्द्रों से प्रसारित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लोकवाणी कार्यक्रम को आज नगर निगम गार्डन में नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना और फसल चक्र से किसानों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। रेडियो वार्ता लोकवाणी सुनकर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में किसान हित में दूरगामी सोच का परिचायक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनते ही सर्वप्रथम किसानों का कर्ज माफ किया, किसानों के लिए किए गए वादे पूरा किया और राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर किसानों का आर्थिक सुदृढ़ीकरण करने का काम किया है। कोरोना काल में भी बिना देर किए समर्थन मूल्य में खरीदे गए धान की बड़ी अंतर की राशि की प्रथम किस्त प्रदान कर किसानों के हित का ख्याल रखा है। रेड़ियो वार्ता लोकवाणी सुनकर नवनियुक्त एल्डरमेन नम्मू रज़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हित में राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाकर किसानों की आय बढ़ाने का काम किया है। इससे प्रदेश के किसान खुशहाल हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देता हूं। ’लोकवाणी’ सुनकर गांधी नगर, कालीबाड़ी निवासी कल्पना सागर ने कहा कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को हरियर बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। फसल चक्र के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर किसानों को ज्यादा आयमूलक फसलों के लिए प्रेरित करने का कार्य सराहनीय है। रेड़ियो वार्ता लोकवाणी कार्यक्रम को नगर निगम गार्डन में निक्की खान सहित अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ सूना। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

ये सिर्फ आंकड़े नहीं, उजड़े हुए 767 परिवार हैं! बोले-राहुल गांधी: दोगुनी आमदनी का वादा था, जिंदगी आधी हो गई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵