back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रायपुर : अतिशेष धान की ई-नीलामी तीन मार्च से

नीलामी संबंधी जानकारी के लिए संपर्क नम्बर जारी रायपुर, 2 मार्च (हि.स.) । खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित अतिशेष धान की प्रथम सप्ताह की नीलामी ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के माध्यम से तीन मार्च से प्रारंभ हो रही है। प्रथम सप्ताह की नीलामी में धमतरी, बिलासपुर, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, मुंगेली, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कवर्धा, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद व महासमुंद जिलों की 144 समितियों से लगभग 3.89 लाख मीट्रिक टन अतिशेष धान की नीलामी की जा रही है। इस प्रकार प्रथम सप्ताह की नीलामी में शनिवार एवं रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक 28 से 30 समितियों से अतिशेष धान की नीलामी की जानी है।प्रथम सप्ताह की नीलामी की विस्तृत समय सारणी, किस्मवार बारदानों की संख्या व वेरायटीवार धान की मात्रा संबंधी जानकारी व नीलामी की सूचना का प्रकाशन मार्कफेड द्वारा किया जा चुका है। उक्त ऑनलाईन प्लेटफॉर्म पर अतिशेष धान की ई-नीलामी हेतु क्रेता पंजीयन 18 फरवरी 2021 से प्रारंभ की जा चुकी है। ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर क्रेता पंजीयन की अर्हता, धान नीलामी की नियम-शर्ते एवं नीलामी की समय-सारणी आदि का विस्तृत विवरण खाद्य विभाग की वेबसाईट www.khadya.cg.nic.in मार्कफेड की वेबसाईट www.cgmarkfed.in एवं मेसर्स एन.सी.डी. ई.एक्स.ई.-मार्केट्स लिमिटेड की वेबसाईट www.neml.in पर उपलब्ध है । अतिशेष धान की नीलामी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मेसर्स एन.सी.डी.ई.एक्स.ई.-मार्केट्स लिमिटेड से ई-मेल [email protected] एवं मोबाइल नंबर 022 61201000, 09981769990, 09752983891, 09730693459 पर प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर में रिकॉर्ड्स की बारिश! कप्तान सूर्या की आंधी में उड़े बॉलर, ईशान किशन ने भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में खेले गए टी20 मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। 23...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵