रायगढ़/रायपुर, 28 जून (हि .स.)। दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी है। हादसा सिसरिंगा बंगाली ढाबा के पासट्रक और पिकअप के आमने सामने की भिडंत से हुआ है। रायगढ़ के थाना धर्मजयगढ़ में सिसरिंगा के पास सोमवार दोपहर 3 बजे के आस-पास एक सामान लदे ट्रक और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर होने से छह लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। पुलिस के अनुसार पिकअप में सवार होकर लगभर 30 लोग बारात में जा रहे थे। लगभग तीन बजे के आसपास सामान से लदे ट्रक और पिकअप में धर्मजयगढ़, सिसरिंगा के पास जोरदार भिडंत हो गयी।हादसा इतना जबरदस्त था कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गये। वहीं पिकअप सवार छह लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। साथ ही 15 से 20 पिकअप सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। सभी पिकअप सवार एक शादी संबंधित समारोह से लौट रहे थे।सभी छाल रायगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा





