UP CM: सीएम योगी से मिले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर, जानें क्या है इस मुलाकात के सियासी मायने?

CM Yogi Meet OPRajbhar: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच हुई मुलाकात। लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर मिलेगा बड़ा फायदा।
CM Yogi Meet OP Rajbhar
CM Yogi Meet OP Rajbhar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रही है। सभी पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करने में लग चुकी है। एक तरफ जहाँ सभी विपक्षी दल एक साथ आने का प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं कुछ छोटी पार्टियों ने अपनी अलग जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी बड़े उलट फेर की संभावना दिखाई दे रही है। पिछले चुनाव तक सपा गठबंधन के साथ दिखने वाले सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब भाजपा गठबंधन के साथ जाते दिख रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ से मिले ओपी राजभर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच वाराणसी सर्किट हाउस में देर रात बंद कमरे में मुलाकात हुई। यह मुलाकात करीब 25 मिनट तक चली। इस बात की पुष्टि सुभासपा के मुख्य प्रवक्ता व ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर ने की। योगी से मुलाकात के बाद अब सियासी सुगबुगाहट बढ़ गई है।

जल्द होगा गठबंधन का ऐलान !

अरुण राजभर ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से गठबंधन के संकेत तो दे दिए हैं, लेकिन अभी इस पर अंतिम मुहर लखनऊ बैठक के बाद लगेगी। लखनऊ बैठक के बाद सुभासपा अपने गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकती है। इससे पहले ओपी राजभर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम समेत कई बड़े नेताओं से बेटे की शादी में मुलाकात कर चुके हैं। दरअसल, हाल ही में सुभासपा अध्यक्ष के बेटे अरुण की शादी हुई है। राजभर परिवार ने कई बड़ी हस्तियों को न्योता दिया था, जिसमें भाजपा-सपा समेत कई दलों के नेता पहुंचे थे। बेटे की शादी में भाजपा नेताओं के आगमन ने राजभर के नए सियासी गठबंधन की अटकलों को पहले ही हवा दे दी थी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in