back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर लगाया महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की अनदेखी का आरोप

कामरूप (असम), 17 मार्च (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिला के रंगिया में भाजपा उम्मीदवार व असम सरकार के मंत्री भबेश कलिता के समर्थन में बुधवार को अपनी तीसरी चुनावी जनसभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ योगी ने संबोधित किया। योगी ने अपने संबोधन में ब्रह्मपुत्र, असम की संस्कृति, इतिहास व महापुरुषों के साथ ही भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका को भी याद किया और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस पर महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि शंकरदेव की जन्मभूमि को घुसपैठियों से भाजपा की सरकार ने मुक्त कराया है। उन्होंने बोडोलैंड के विकास की चर्चा करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुक ईस्ट पॉलिसी को एक्ट ईस्ट पॉलिसी में तब्दील कर विकास की प्रक्रिया को तेज किया है। इससे बोडोलैंड समेत समूचा असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य को आतंकवाद व उग्रवाद से मुक्त बनाने का कार्य किया है। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों के शासनकाल के दौरान बिना किसी भेदभाव के साथ सभी को सुविधाएं पहुंचायी गयी हैं। सरकार ने किसी भाषा, जाति, धर्म, मजहब, पंथ के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया। जबकि कांग्रेस पार्टी की नीति तुष्टिकरण वाली है। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर गिनाया। उन्होंने कहाकि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सर्वानंद सोनोवाल का नेतृत्व है तो दूसरी ओर कांग्रेस, एआईयूडीएफ व भ्रष्ट लोगों का महागठबंधन है। इसको जनता भली भांति समझ रही है। उन्होंने जनसभा में उपस्थित जनता से भाजपा को फिर से पांच वर्षों के समर्थन देने का आह्वान किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद दिलीप कुमार सैकिया, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, असम सरकार के मंत्री व उम्मीदवार भबेश कलिता, पूर्व सांसद रमन डेका समेत अन्य वरिष्ठ नेता व भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/रामानुज

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵