back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: दूसरी बेटी होने पर सरकार देगी 6000 रुपये की धनराशि, जानिए पूरा प्रोसेस कौन उठा सकता है लाभ?

योजना में नई व्यवस्था के तहत किसी महिला के दूसरी बार मां बनने पर बेटी पैदा होती है तो उसे सरकार की ओर से छह हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

औरैया, हिन्दुस्थान समाचार। कन्या शिशु दर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2023 से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में बदलाव किया है। योजना में नई व्यवस्था के तहत किसी महिला के दूसरी बार मां बनने पर बेटी पैदा होती है तो उसे सरकार की ओर से छह हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इससे पहले योजना के तहत पहली बार मां बनने पर गर्भवती महिला को दो किस्तों में पांच हजार की राशि दी जाती थी। नये नियमों के अनुसार 1 अप्रैल 2022 के बाद दूसरी बार मां बनने पर जन्मी बच्चियों की माताओं को यह लाभ मिलेगा।

पहली बेटी होने पर मिलेंगे पांच हजार रुपये

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भ धारण करने वाली पंजीकृत महिला को उनकी आर्थिक सहायता और पोषण के लिए सरकार द्वारा पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। नवीन व्यवस्था के तहत यह धनराशि दो किश्तों में दी जाएगी। जिसमें तीन हजार रुपये गर्भधारण के समय और दो हजार रुपये बच्चे के जन्म पंजीकरण कराने के बाद दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाएं योजना के पोर्टल पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकती है। साथ ही अपने क्षेत्र की आशा वर्कर और एएनएम की मदद से भी पंजीकरण करा सकती है।

दूसरी बार बेटी पैदा होने पर मिलेंगे छह हजार रुपये

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शिशिर पुरी ने बताया कि अगर किसी महिला को पहली एक बेटी या बेटा है और दूसरी बार वह बेटी को जन्म देती है तो बच्ची के जन्म पंजीकरण कराने पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत फार्म भरने के बाद मां के बैंक खाते में सरकार छह हजार रुपये एकमुश्त किश्त के रुप में भेजेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना में लाभार्थी महिला का प्रसव किसी सरकारी अस्पताल में हुआ है या फिर प्राइवेट अस्पताल में या फिर घर में भी हुआ है तो भी उसे इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

आनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट में अलग से बनाया गया कॉलम

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक आस्मां ने बताया कि योजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लाभार्थियों और आशा और एएनएम द्वारा आनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट में अलग से कॉलम बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह योजना वर्ष 2017 से संचालित की जा रही है। जिसमें केवल पहली बार मां बनने पर तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते थे। पुरानी योजना में करीब 40000 से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। अब इस योजना में आशिंक सुधार किया गया है। अब दूसरे बच्ची पर भी योजना के तहत छह हजार रुपये दिए जाएंगे। जबकि पहले बच्चे पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ दिलाने के लिए आशा वर्कर और एएनएम के स्तर पर आईडी जेनरेट कर दी गई है। इस योजना का हेल्प लाइन नंबर 104 है।

योजना का लाभ लेने के लिए शर्तें

आवेदक महिला की पारिवारिक आय आठ लाख से कम होनी चाहिए। उसके पास ई श्रम हो, दिव्यांगता कार्ड हो, आयुष्मान कार्ड हो, पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड हो, एससीएसटी वर्ग की महिला इस योजना के तहत लाभ पा सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...