back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी की तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा शुरू, इन खास 24 लोगों से मिलेंगे पीएम

प्रधानमंत्री मोदी अपने अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि से मिलेंगे।

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के संयुक्त राष्ट्र अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी की ये पहली राजकीय यात्रा है, जिसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने उन्हें आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री 21 से 23 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे की शुरुआत 21 जून सुबह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग दिवस समारोह से होगी। प्रधानमंत्री अपने यात्रा के दौरान न्यूयॉर्क में 24 खास लोगों से मिलेंगे। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ आदि शामिल रहेंगे।

इन खास लोगों से मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यूएसए की यात्रा के दौरान जिन खास 24 लोगों से मुलाकात करेंगे उनमें टेस्ला के सह-संस्थापक एलोन मस्क, एस्ट्रोफिजिसिस्ट नील डेग्रसे टायसन, ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायक फालू (फाल्गुनी शाह), पॉल रोमर, निकोलस नसीम तालेब, रे डालियो, जेफ स्मिथ, माइकल फ्रोमैन डैनियल रसेल, एलब्रिज कोल्बी, डॉ पीटर आग्रे, डॉ स्टीफन क्लास्को और चंद्रिका टंडन शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा की शुरूअत 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई से करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी जाएंगे। यहां व्हाइट हाउस में उनका पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज (डिनर) की मेजबानी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैकार्थी और सीनेट के स्पीकर चार्ल्स शूमर समेत कई सांसदों के न्यौते पर अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ लंच यानी दोपहर के खाने की मेजबानी करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से भी बातचीत करेंगे। वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...