back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नरेन्द्र मोदी सरकार संस्कृत भाषा साहित्य के संरक्षण संवर्धन को कृतसंकल्पित- तरुण कुमार

भाजपा विधान पार्षद ने कहा कि ।मिथिलांचल परिक्षेत्र में प्रतिभासंपन्न छात्राओं को बैषयिक ज्ञान के साथ- साथ सभी विधाओं में निष्णात बनाने का सापेक्ष प्रभाव दिख रहा है।

मधुबनी, एजेंसी। केन्द्रीय की नरेन्द्र मोदी सरकार संस्कृत भाषा साहित्य के संरक्षण- संवर्धन को कृतसंकल्पित है।भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार ने शनिवार को जेएनबी आदर्श संस्कृत कालेज लगमा के प्रतिभागी विजयी छात्राओं का अभिनंदन किया व साधुवाद दिया।भाजपा एमएलसी तरूण कुमार ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की छात्र- छात्राएं संस्कृत शिक्षा के माध्यम से दूसरे प्रदेश में परचम लहराई है।केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में व्यावसायिक व व्यावहारिक संज्ञान जागृत करने का यह अप्रतिम उदाहरण बन रही है।

भाजपा विधान पार्षद ने कहा कि ।मिथिलांचल परिक्षेत्र में प्रतिभासंपन्न छात्राओं को बैषयिक ज्ञान के साथ- साथ सभी विधाओं में निष्णात बनाने का सापेक्ष प्रभाव दिख रहा है।केन्द्रीय विश्वविद्यालय पुरी(उड़ीसा) में सत्रह फरवरी तक क्षेत्रीय युवा महोत्सव का भव्य आगाज हुआ।विभिन्न विधाओं में क्षेत्रीय स्तरीय इस विशिष्ट कार्यक्रम में जेएनबी आदर्श संस्कृत कालेज की पांच छात्राओं ने शील्ड प्राप्त किया है।महाविद्यालय के इक्कीस प्रतिभागी छात्रों ने भी अच्छी करतब से पदक हासिल किया है।पुरी में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न कर शनिवार को शील्ड प्राप्त कर लौटी सभी पांच छात्राओं को भाजपा एमएलसी तरूण कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन को उत्साहपूर्ण आशीष मंगलकामनाएं प्रकट किया।

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य व भाजपा विधान पार्षद तरूण कुमार ने शनिवार को सभी प्रतिभागी छात्राओं जीत पर बधाई दी व मनोबल बढाया।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में संस्कृत भाषा साहित्य व सांस्कृतिक विरासत सहित पौराणिक धार्मिक धरोहरों का समग्र विकास की रूपरेखा का व्यवस्थित आयाम पूरे देश में बन रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के बधाई संदेश में गदगद हुईं BNP, बांग्लादेश चुनाव परिणाम को मान्‍यता देने पर जताया आभार

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...