नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Pm Modi Visit MP: पर्यटन स्थल अब घूमना ज्यादा आसान होगा। रेलवे की पहल पर वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को पर्यटन स्थल को घूमना अब पहले की अपेक्षा ज्यादा आसान होगा। महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल अब आप वंदे भारत से जाकर अपनी यात्रा को और आरामदायक बना सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यनी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को सुबह करीब 10 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 10:15 बजे पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में बने हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी बाई रोड रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आएंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 3 बजे शहडोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल कल रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में इन पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
-
रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन जबलपुर को भोपाल से जोड़ेगी। यह ट्रेन भेराघाट, पचमढ़ी, सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों को भी एक साथ जोड़ने काम करेंगी। यह ट्रेन इस रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट अधिक तेज होगी।
-
खजुराहो – भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन मालवा (इंदौर) और बुंदेलखंड (खजुराहो) को भोपाल से जोड़ेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो, पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन इस रूट पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग दो घंटे तीस मिनट अधिक तेज होगी।
-
मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। ये ट्रेन दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान की सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे तेज होगी। यह गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।
-
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहरों धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। जिससे इससे क्षेत्र के पर्यटकों, छात्रों, उद्योगपतियों को अत्यधिक लाभ होगा। यह ट्रेन रूट की मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग तीस मिनट तेज होगी।
-
हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यह ट्रेन पटना और रांची के बीच चलेगी। जिससे इन क्षेत्रों के बीच पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। यह झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी। दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में यह लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट की यात्रा के समय में बचत करने मे सहायक होगी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:35 बजे दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
-
प्रधानमंत्री सुबह 10:15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए हेलीकॉप्टर में उड़ान भरेंगे।
-
प्रधानमंत्री सुबह 10:30 बजे बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के लिए रवाना होंगे।
-
प्रधानमंत्री सुबह 11:00 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
-
प्रधानमंत्री सुबह 11:05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे।
-
प्रधानमंत्री सुबह 11:15 से 12:15 बजे तक मेरा बूथ सबसे मजबूत बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:30 बजे भोपाल के लाल परेड मैदान से हवाई मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
-
प्रधानमंत्री दोपहर 12:55 बजे भोपाल से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।





