back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस के खिलाफ मुखर हुईं ममता बनर्जी, बोलीं- मुझे डाउट है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी जीत पाएगी

ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के 40 सीटे जीतने पर संदेह जताया है। उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तुलना प्रवासी पक्षियों से कर डाली। जो खास मौसम में आते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन के नेताओं की जुबानी तकरार तेज होती जा रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने INDIA गठबंधन में उनकी सहयोगी रही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट जीत ले तो बहुत बड़ी बात है। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तुलना प्रवासी पक्षियों से कर डाली। उन्होंने कहा, “गांधी जो यात्रा कर रहे हैं। वह सिर्फ प्रवासी पक्षियों की तरह फोटो खींचवा रहे हैं। जो खास मौसम में आते है।”

ममता ने कांग्रेस को क्या प्रस्ताव दिया

टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में एक सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस को 300 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उन्होंने हमारी बात को नजरअंदाज कर दिया। राहुल गांधी अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बहाने राज में मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए कोशिश कर रहे है। ममता ने आगे कहा कि मुझे अभी भी इस बात का संदेह है कि अगर कांग्रेस 300 सीटों पर चुनाव लड़ती है तो क्या हुआ 40 सीट जीत पाएगी। आपको बता दें की ममता बनर्जी ने कांग्रेस को दो सीटों पर अपने राज्य से चुनाव लड़ने की पेशकश की थी लेकिन कांग्रेस के नेता अधीर रंजन ने यह कह दिया था कि हमें भीख नहीं चाहिए। बस यहीं से दोनों ही पार्टियों में तल्ख़ियां बढ़ने लगी और जुबानी जंग तेज हो गई।

खतरे में गठबंधन

आपको बता दे कि लगभग 2 साल पहले गठबंधन की नींव रखने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तो चुनाव से पहले ही पाला बदल लिया है और अब वह एनडीए के साथ बिहार में सरकार भी बना चुके हैं। ऐसे में गठबंधन को पहला झटका नीतीश कुमार के रूप में मिला। लेकिन इसके बाद जिस तरह से ममता बनर्जी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। उसे तो देखकर यही लग रहा है कि आगामी चुनाव में दोनों ही पार्टियों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। ममता बनर्जी पहले कह चुकी है कि अब कांग्रेस राज्य में अकेले 42 सीटों पर चुनाव लड़े, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी सीटों पर अपनी उम्मीदवार अकेले उतारेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...