back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Madhya Pradesh: भोपाल में लगे ‘वांटेड करप्शन नाथ’ लिखे पोस्टर, कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर लगे 'वांटेड करप्शन नाथ' लिखे पोस्टर। कमलनाथ ने कहा मुझे बीजेपी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने के क्रम बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ने की होड़ लगी है। पार्टियां एक-दूसरे को नीचा दिखाने का कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहीं है। इसी क्रम में अब एक बार प्रदेश राजधानी भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के कई पोस्टर लगे नजर आ रहे हैं। इन पोस्टरों में कमलनाथ को वांछित बताते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जा रहे हैं।

क्या है पोस्टर में खास

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाजारों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कई पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों पर कमलनाथ के फोटो के साथ क्यूआर कोड भी छपा है। इन पोस्टरों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम के स्थान पर ‘करप्शन नाथ’ लिखा दिखाई दे रहा है। ऐसे पोस्टर राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट में कमलनाथ के फोटो सहित एक दर्जन से अधिक इलाकों में लगे हैं। इन पोस्टरों में कुछ पर वांटेड करप्शन नाथ लिखा हुआ है, जबकि कुछ पर वांछित नाथ सहित क्यूआर कोड लगाया गया है। साथ ही ये लिखा गया है कि कांड जानने के लिए इस कोड को स्कैन करें।

पोस्टर पर आया कमलनाथ का जवाब

भोपाल में आपने खिलाफ लगाए गए ‘वांटेड करप्शन नाथ’ लिखे पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलनाथ ने कहा आज उनके पास मेरे खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। कोई मुझे अपमानित नहीं कर सकता और मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है, यह हर कोई जानता है। आज उनके पास मेरे खिलाफ कहने के लिए कुछ नहीं है इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। मुझे बीजेपी से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है क्योंकि जनता गवाह है।

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

इस पोस्टर पर कमलनाथ से पहले कांग्रेस की भी प्रतिक्रिया आई थी। कांग्रेस ने इसे बीजेपी की चाल बताया। कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, इस पोस्टर अभियान कि हमें चिंता नहीं है, क्योंकि कमलनाथ जनता के दिलों में हैं। बीजेपी मुद्दों से भटकाने के लिए इस तरह के कृत्य कर रही है। यदि बीजेपी डर्टी पॉलिटिक्स पर आई तो हमारे पास भी भ्रष्टाचार के प्रमाणिक तथ्य हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर को पाकिस्तान से धमकी भरा कॉल मिलने का मामला सामने आया है। बताया...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...