नई दिल्ली रफ्तार न्यूज। MCD में काम करने वाले 600 अस्थायी सफाई कर्मचारियों की नौकरी आज 17 अक्टूबर को पक्की कर दी है। नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर शैली ओबरॉय ने इन सफाई कर्मचारियों की पक्की नौकरी होने की जानकारी को कंफर्म किया है।
केजरीवाल ने लिखा मेयर को पत्र
MCD के 600 अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी पक्की होने के मौके पर दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने मेयर को पत्र लिखकर उन्हें बधाई दी है। पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि दिवाली के मौके पर अस्थायी सफाई कर्मचारियों की नौकरी पक्की करना उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। आगे उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों के कई महीने तक सैलरी नहीं मिलती थी मगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी के आने से सफाई कर्मचारियों को हर महीने के पहले हफ्ते में सैलरी मिल जाती है। पहले कर्मचारियों को सैलरी के लिए हर महीने धरना प्रर्दशन करना पड़ता था।
जब मैं जेल में था तब लोगों के काम रोके गए- केजरीवाल
पत्र में आगे केजरीवाल ने बताया की आम आदमी पार्टी के कामों की वजह से सफाई कर्मचारी खासकर पूरा वाल्मीकि समाज उन्हें दिल से आशीर्वाद देता है। इन गरीब भाईयों की दुआ ही आम आदमी पार्टी की असली कमाई है। जेल के बारे में जिक्र किया कि जब वे जेल में थे तो दूसरी पार्टी वालों ने दिल्ली के लोगों को कई तरह से परेशान किया लोगों के काम रोक दिए जिसे सुनकर केजरीवाल को काफी दुख होता था। अब वे जेल से बाहर आ गए हैं तो सबके रुके काम करवा रहे हैं।
4b921b2a751d704c73f722cc9afffcd2-croppedImage.pngSC समाज के हक पर सवाल
इसके अलावा अनुसूचुत जीति (SC) समाज के बारे में उन्होंने पत्र में लिखा है कि वे चाहते थे कि इस साल दिल्ली में नगर निगम में SC समाज से मेयर बने, मगर जेल से निकलने के बाद उन्हें खबर मिली की साजिश के तहत मेयर के चुनाव नहीं करवाए। केजरीवाल कहते हैं कि SC समाज का हक जानबूझकर छीना गया और इसे वे बर्दाशत नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा केजरीवाल ने आग्रह किया है कि जल्द मेयर के चुनाव करवाकर SC समाज को उनका हक दिया जाए।





