back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर यूनुस सरकार पर बनाया दबाव

अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर अमेरिका ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार की कड़ी निंदा की है और कहा कि हिंदुओं की रक्षा करना जरूरी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार को लेकर अमेरिका ने बांग्लादेश की यूनुस सरकार की कड़ी निंदा की है और कहा कि हिंदुओं की रक्षा करना जरूरी है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने बांग्लादेश में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा है कि वह बांग्लादेश के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है। हसीना सरकार के पतन के बाद अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार से नाराज अमेरिका ने बांग्लादेश से कहा है कि धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, यदि वह अपने यहां शांति स्‍थापित करने में नाकामयाब है तो वह अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को बताए। यूएन फिर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस ब्रीफिंग में यह बताया है। 

“अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचारों को बंद करवाएं”

एक रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि पिछले कुछ हफ्तों से कई हिंदू अमेरिकी समूह यूएस के विभिन्‍न हिस्‍सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के बाहर मार्च निकाला जा रहा है। वे शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्‍याओं, बच्‍च‍ि‍यों और महिलाओं के साथ हो रही बलात्‍कार एवं अन्‍य दरिंदगी की घटनाओं को उठा रहे हैं और मंदिरों की तोड़फोड का विरोध कर रहे हैं। ये सभी यहां यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति इन मुद्दों से अवगत हैं और क्या उन्होंने बांग्लादेश अंतरिम सरकार के प्रमुख डॉ.मुहम्मद यूनुस को अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार करने की खुली छूट दे दी है? यदि ऐसा नहीं है तो वह अपना कड़ा रुख अपनाते हुए सीधा संदेश बांग्‍लादेश को दें और अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे अत्‍याचारों को बंद करवाएं । 

“चाहे वे किसी भी जातीयता या धर्म से संबंध रखते हों”

दूसरी ओर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन किर्बी का कहना है कि हम बांग्‍लादेश की घटनाओं पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे हैं और राष्ट्रपति भी घटनाओं पर करीब से नजर रख रहे हैं। पूर्व प्रधान मंत्री के हटने के बाद बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति कठिन हो गई और हम अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार इस चुनौती से निपटने के लिए अपनी कानून प्रवर्तन और सुरक्षा सेवाओं की क्षमता बढ़ाएगी। उन्होंने आगे कहा, “हमने सभी बांग्लादेशी नेताओं के साथ अपनी चर्चा में यह स्पष्ट कर दिया है कि धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है और अंतरिम सरकार के नेताओं ने बार-बार सभी बांग्लादेशियों को सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है, चाहे वे किसी भी जातीयता या धर्म से संबंध रखते हों।”

Advertisementspot_img

Also Read:

54 साल बाद अमेरिका का चांद मिशन, चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, जानिए क्या और कैसी है तैयारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका एक बार फिर चांद मिशन को लेकर चर्चा में है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵