नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया। जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें उन्हें इस महान देश की यात्रा करके खुशी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कीव की नौ घंटे की यात्रा की, जो 1992 में यूक्रेन के स्वतंत्र होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। विदेश मंत्री S. Jaishankar ने दोनों नेताओं की बातचीत के बाद मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की को भारत आने का निमंत्रण दिया।
सुविधानुसार राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत का दौरा करेंगेः विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना
Foreign Minister एस. जयशंकर ने कहा, “इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि किसी समय, अपनी सुविधानुसार, राष्ट्रपति जेलेंस्की भारत का दौरा करेंगे।” एक संयुक्त बयान में भी कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जेलेंस्की को सुवुधाजनक अवसर पर भारत आने का निमंत्रण दिया है। जब मीडिया ने निमंत्रण के बारे में पूछा, तो जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें भारत आने में खुशी होगी।
जयशंकर ने बताया कि यूक्रेन से ऊर्जा व्यापार पर चर्चा हुई
इस बीच, जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ भारत के ऊर्जा व्यापार पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि यूक्रेनी पक्ष को समझाया गया कि ऊर्जा बाजार की स्थिति क्या है और क्यों जरूरी है कि तेल की कीमतें उचित और स्थिर रहें।
भारत का समर्थन चाहते है जेलेंस्की
जेलेंस्की ने कहा कि वे चाहते हैं कि भारत उनके देश का समर्थन करे। उन्होंने भारत के बारे में कहा, “मैंने आपके बड़े और महान देश के बारे में बहुत कुछ पढ़ा है। यह बहुत दिलचस्प है, और मुझे आपके देश की बहुत जरूरत है।” उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भारत यात्रा यूक्रेन की स्थिति पर निर्भर करेगी।
भारत ने रूस से 2.8 अरब डॉलर का कच्चा तेल खरीदा
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने जुलाई में रूस से 2.8 अरब अमेरिकी डॉलर का कच्चा तेल खरीदा, जो चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। रूस, जो पहले भारत को बहुत कम तेल भेजता था, अब भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता बन गया है, क्योंकि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस का तेल सस्ता मिल रहा है।





