back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन में हुई प्रधानमंत्री मोदी और व्लोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात, कई समझौते पर हुई बात

मोदी से मुलाकात के बाद जेलेंस्की भावुक हो गए और दोनों से एक दूसरे से बात करी। मोदी ने इस संकट के समय में मदद का आश्वासन दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की और भारत के प्रधानमंत्री मोदी की आज यूक्रेन में मुलाकात हुई। इस दौरान कुछ समझौतों पर दोनों देशों ने सहमति जताई। दोनों की बातचीत के दौरान अग्रीकल्चर और फूड इंडस्ट्री को लेकर समझौता हुआ। दूसरा समझौता दवाइयों के आदा प्रदान को लेकर हुई। तीसरा समझौता मानवीय सहयोग और कम्यूनिटी डेवेलपमेंटल प्रोजेक्ट्स को लेकर किया गया। चौथा समझौता दोनों देशों के बीच 2024 से 2028 तक संस्कृति को लेकर हुआ। 

क्या हैं समझौतों का उद्देश्य 

पहले समझौते का उद्देश्य है अनुभव और रिसर्च को प्रथमिकता देना और उसके आधार पर लोगों से लोगों को जोड़ना। दूसरे समझौते का उद्देश्य है वर्कशॉर ट्रेनिंग और दौरों से एक दूसरे को सहयोग करना। तीसरे समझौते में दोनों के कम्यूनिटी डेवलेपमेंट में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही गई है। आखिरी समझौते में कला और संस्कृति में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही गई है।

मोदी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से हाथ मिलाने के बाद उन्हें अपने गले से लगाया। इसके बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के कंधे पर हाथ रखकर उनसे काफी देर तक बात की। इस दौरान जेलेंस्की भावुक हो गए थे। 

महात्मा गांधी को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन की राजधानी कीव में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की, ऐसा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश देने की कोशिश की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की यूक्रेन नेशनल म्यूजियम भी गए और दोनों नेताओं ने जंग में मारे गए बच्चों को श्रद्धांजलि दी।  

साल 1991 के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला यूक्रेन का दौरा है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब डेढ़ महीने पहले रूस की यात्रा की थी, जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात को शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका बता डाला था। वहीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है और रूस-यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने में एक बड़ा योगदान कर सकता है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता करा सकते हैं PM मोदी, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कही बड़ी बात…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूस-यूक्रेन वार को लेकर पूरी दुनिया के लोग शांति की अपील कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर रूस के राष्ट्रपति...
spot_img

Latest Stories

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...