नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूक्रेन की पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया टिमशेंको ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा है कि वो युद्धग्रस्त देश में शांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरा विश्व उनकी इस दौरे पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांति स्थापित करने के उद्देश्य, स्थिर और लंबे समय तक चलने वाले शांति को स्थापित करने में अन्य देशों की मदद लेंगे।
हम प्रधानमंत्री की प्रबल इच्छाशक्ति को देखते हैं
हम प्रधानमंत्री मोदी की प्रबल इच्छाशक्ति की ओर देखते हैं क्योकि वह हमेशा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अपना रुख अपनाते हैं। इसमें क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और सभी राष्ट्रों की स्वत्त्रता पर विश्वास करते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं।
विश्व के लीडर के रूप में प्रधानमंत्री की छवि अच्छी है
उन्होंने कहा कि विश्व के लीडर के रूप में प्रधानमंत्री मोदी की छवि बहुत अच्छी है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि मोदी लोगों की सुरक्षा कर सकते हैं। उनमें न केवल संदेशक बल्कि सहायक बनने की क्षमता है। वह यूक्रेन में शांति और स्थिरता लाने वाले शीर्ष आर्किटेक्ट बन सकते हैं।
यूक्रेन की पहली महिला प्रधानमंत्री रही यूलिया
यूलिया 2005 में यूक्रेन की प्रधानमंत्री थी। इसके बाद वो 2007 से 2010 तक प्रधानमंत्री रही। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली महिला है।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है और इस बीच मोदी का यूक्रेन का दौरा हो रहा है। इससे पहले वो रूस का दौरा भी कर चुके हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने पोलैंड की यात्रा की थी और वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिले थे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित भी किया था।
Raftaar News | WhatsApp Channel





