नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा कि इजराइल Rafah में ज्यादा हमलावर हो रहा है, इसलिए संयुक्त राष्ट्र को गाज़ा स्ट्रिप में अपना काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि फिलिस्तीनियों के कैंप पर एक हमला किया गया, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जानकारी दी गई कि उत्तर Rafah में स्थित ऑफिस के पास हवाई गोलाबारी हुई। मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता, स्टीफन दुजारिक ने कहा कि हम इसको रोकना चाहते हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजाराइली सेना ने राफा में किसी भी तरह के हमले से इनकार किया है। दरअसल मंगलवार को गाज़ा हेल्थ अथॉरिटी ने दावा किया था कि इजराइली टैंक द्वारा की गई गोलाबारी में कई लोगों की जान गई है। साथ ही बताया गया कि इजराइल का यह हमला एक ऐसे क्षेत्र में की गई जहां सिविलियन को बचाने के लिए रखा गया था।
क्या कहा संयुक्त राष्ट्र ने?
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि पिछले दो दिनों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि वह रविवार को हुए हमले की निंदा करते हैं, साथ ही वह इस बात ने खीज चुके हैं कि वह जंग को रोक पाने में सफल नहीं हो रहे है, जिसके कारण कई लोगों की जान जा रही है।
क्या कहा गाजा अधिकारियों ने?
राफा पर की गई स्ट्राक और गोलीबारी में कम से कम 45 लोगों की जान गई है, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। न्यू यॉर्क टाइम्स द्वारा कुछ वीडियो को देखने के बाद इस बात की पुष्टि की गई कि शिविर में रह रहे लोगों के बीच उस रात आतंक का माहौल पैदा हो गया। वह लोग मलबे से मृत्कों को निकला रहे थे। साथ ही कैंप में आग लगने के कारण आशियाना खोने की वजह से चीख-चिल्ला भी रहे थे। यहां तक की एक वीडियो में एक शख्स द्वारा एक बच्चे के शव को ले जाते हुए देखा गया, जिसके दोनों हाथ ही नहीं थे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in




