back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन का दावा, पुतिन ने दी थी मिसाइल हमले की धमकी

जॉनसन ने कहा कि उन्होंने मुझे धमकी दी और कहा कि बोरिस, मैं आपको नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता, लेकिन मिसाइल से या इस तरह की किसी और चीज से इसमें (हमले में) सिर्फ एक मिनट का वक्त लगेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से ठीक पहले एक असमान्य फोन कॉल में उन्हें एक मिसाइल हमले की धमकी दी थी। तत्कालीन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे जॉनसन ने बताया है कि पुतिन ने उनसे कहा था कि इसमें सिर्फ एक मिनट लगेगा। दरअसल, जॉनसन ने पिछले साल फोन पर हुई बातचीत के दौरान युद्ध के खिलाफ आगाह करते हुए कहा था कि इसके विनाशकारी परिणाम होंगे। बीबीसी के एक डॉक्यूमेंट्री पुतिन वर्सेज द वेस्ट में बातचीत के विवरण का खुलासा किया गया है। इसे सोमवार को प्रसारित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट्री पुतिन की विश्व के नेताओं के साथ बातचीत पर आधारित है।

जॉनसन ने कथित तौर पर पुतिन को चेतावनी दी थी कि यूक्रेन के साथ एक टकराव पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध लगाने का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा रूस की सीमा पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के और भी सैनिकों की तैनाती होगी। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति को यह कह कर रूसी सैन्य कार्रवाई का प्रतिरोध करने का प्रयास किया था कि यूक्रेन निकट भविष्य में नाटो में शामिल नहीं होगा।

जॉनसन ने कहा कि उन्होंने मुझे धमकी दी और कहा कि बोरिस, मैं आपको नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता, लेकिन मिसाइल से या इस तरह की किसी और चीज से इसमें (हमले में) सिर्फ एक मिनट का वक्त लगेगा।

उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे लगता है कि जिस शांत भाव के साथ वह बोल रहे थे, वह बातचीत के लिए उन्हें सहमत करने की मेरी कोशिशों से महज मनाने का प्रयास था। डॉक्यूमेंट्री में यह भी खुलासा किया गया है कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने इस आश्वासन के साथ फरवरी 2022 में मास्को से रवाना हुए थे कि यूक्रेन पर रूस हमला नहीं करेगा, लेकिन उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जानते थे कि यह एक झूठ है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन का बयान, पुतिन के भारत दौरे से मजबूत होगा भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय सहयोग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर चीन ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक बताया है। चीनी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...