back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वन नेशन, वन इलेक्शन की जांच समिति में अमित शाह और अधीर रंजन के अलावा इन नेताओं को किया गया शामिल

One Nation One Election: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति में गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई लोगों को जगह मिली है।

नई दिल्ली, हि.स.। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति में गृहमंत्री अमित शाह और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई लोगों को जगह मिली है। यह समिति ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की संभावनाएं तलाशेगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को इस समिति के गठन की घोषणा की।

समिति में राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद भी शामिल

समिति के अन्य सदस्यों में राज्यसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, 15वें वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह, लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी शामिल हैं। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून मामलों के सचिव नीतेन चंद्रा उच्चस्तरीय समिति की बैठकों में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...