नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी माहौल बनने लगा है। सत्ताधारी और विपक्षी नेताओं की रैलियां और जनसभाएं होना शुरू हो चुकी हैं। पार्टियां अपना पक्ष तय कर चुकी हैं और नेताओं के विवादास्पद बोल भी शुरू हो गए हैं। इस बार शुरुआत कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने की है। उन्होंने हरियाणा के कैथल में एक जनसभा को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जो लोग भाजपा को वोट देते हैं और भाजपा समर्थक हैं, वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं महाभारत की इस भूमि से श्राप देता हूं’
भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का
हरियाणा के कैथल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरजेवाला ने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से उन्हें श्राप देता हूं।’ सुरजेवाला ने आगा कहा कि प्रदेश की भादपा-जजपा सरकार राक्षस है जो युवाओं से नौकरी के मौके भी छीन रही है। सरकार नहीं चाहती है कि यहां का युवा नौकरी करे और अपना भविष्य बेहतर बनाए।
भाजपा को वोट देने वाली देश की जनता राक्षस
उधर, सुरजेवाला के इस विवादित बयान के बाद भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोला है। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘गांधी परिवार की गुलामी की जंजीरों में लिपटे रणदीप सुरजेवाला बोल रहे हैं- ‘भाजपा को वोट देने वाली देश की जनता राक्षस है। यह बयान करोड़ों देशवासियों का अपमान है। जिसका मुंहतोड़ जवाब देश की जनता देगी। भाजपा के लिए तो जनता ही भगवान है और उसका पुजारी भाजपा का हर एक कार्यकर्ता है।’
सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना कर दिया शुरू
सुरजेवाला के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। अफजल गुरु को अफजल गुरु जी और उनकी पार्टी के सदस्य ओसामा को ओसामा जी कहने वाले रणदीप सुरजेवाला ने अब भारतीय मतदाताओं को गाली देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी विदेशी धरती पर कहती है कि लोकतंत्र मर गया है और ‘भारत माता’ की हत्या हुई है। अब रणदीप सुरजेवाला कह रहे हैं कि भाजपा को वोट देने वाली जनता राक्षस प्रवृत्ति की है। लोकतंत्र में नागरिक भगवान का रूप होते हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राक्षस बता रही है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस किस अहंकार में जी रही है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





