back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana Assembly Election: मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने जॉइन किया कांग्रेस, क्या BJP की बढ़ेंगी मुश्किलें?

हरियाणा के पूर्व CM व BJP नेता मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। जिसके बाद हरियाणा में BJP की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। Haryana Assembly Election से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने गुरुवार 19 सितंबर को कांग्रेस पार्टी जॉइन की। हरियाणा यूथ कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया पर की है। आपको बता दें कि मनोहर लाल खट्टर BJP से है। वहीं भतीजे के कांग्रेस जॉइन करने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

भारत भूषण की मौजूदगी में ली कांग्रेस की सदस्यता 


रोहतक से विधायक भारत भूषण बत्रा की मौजूदगी में रमित खट्टर ने कांग्रेस की सदस्यता ली। यह कदम बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि रमित खट्टर का कांग्रेस पार्टी में शामिल होना हरियाणा की राजनीति पर प्रभाव डाल सकता है।

हरियाणा यूथ कांग्रेस का पोस्ट 


हरियाणा यूथ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, ‘मनोहर लाल खट्टर के भतीजे रमित खट्टर ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।’ रमित खट्टर मनोहर लाल खट्टर के भाई जगदीश के बेटे हैं। ऐसे में उनका कांग्रेस में आना BJP के लिए चिंता का विषय बन गया है।

सत्ता बचाने के लिए भाजपा कर रही है प्रयास 


हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। BJP अपनी सत्ता बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए जोर लगा रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

8 अक्टूबर को आएगा चुनाव का फैसला 


हालांकि, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता नहीं हो पाया, इसलिए दोनों दल अलग-अलग उम्मीदवार उतारकर चुनाव में उतरे हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे, और वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...