नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हरियाणा में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से चल ही रहा था कि इसी बीच प्रचार के आखिरी दिन कुमारी सैलजा ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है क्योंकि कुमारी सैलजा के प्रचार में दिखने के बाद भी उनकी पूर्व CM भूपेंद्र सिंह से नाराजगी दिख रही थी।
कुमारी सैलजा और सोनिया गांधी के बीच क्या बातें हुई?
दोनों नेताओं में क्या-क्या बातें हुई है यह अभी सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने सैलजा को पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट रहने की सलाह दी है। साथ ही सोनिया गांधी ने सैलजा को आगे अहम भूमिका मिलने का भरोसा दिया है। अचानक हुई मुलाकात को लेकर कांग्रेस मे सियासी हलचल तेज है।
कांग्रेस के नेता ने की वापसी
हाल ही कांग्रेस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कामयाबी यह है कि कांग्रेस पार्टी से रहे पूर्व सांसद अशोक तंवर जो कांग्रेस से BJP में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने कांग्रेस में अपनी वापसी कर ली है।
5 अक्टूबर को होगा चुनाव
बता दें कि, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो गया है। साथ ही हरियाणा में 5 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। राज्य में वोटिंग एक ही चरण में होंगे और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि इस बार हरियाणा में उनकी सरकार ही आएगी।
कांग्रेस ने प्रचार के आखिरी दिन क्या किया?
हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने प्रचार में ताकत लगा दी। कांग्रेस ने आखिरी दिनों में ही हरियाणा विजय संकल्प यात्रा निकाली थी। चुनावी रैलियों के द्वारा ही प्रियंका और राहुल लोगों के बीच पहुंचे थे।
BJP ने चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं को मैदान में उतारा
वहीं दूसरी ओर BJP ने बड़े नेताओं जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के CM हिमंत बिस्वा और UP के CM योगी आदित्यनाथ को पार्टी के लिए चुनाव प्रचार में उतारा था।




