back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूडान पर कब्जे की जंग, भीषण हिंसा, यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला

सूडान में 2021 में तख्ता पलट के बाद सेना ने सत्ता संभाली थी। तब से सेना व देश में अर्धसैनिक बल के रूप में मान्य रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है।

खार्तूम, एजेंसी। सूडान पर कब्जे के लिए सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी हिंसा ने भयावह रूप ले लिया है। इस हिंसा में 180 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 1800 से अधिक लोग घायल हैं। उपद्रवियों ने यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला किया है। आम आदमी की परेशानी बढ़ गई है। 50 लाख से अधिक लोग बिजली-पानी के संकट से जूझ रहे हैं। जगह-जगह हो रही आगजनी से आकाश पर धुएं की परत छा गई है।

अमेरिका की हिंसा रुकवाने की पहल
सूडान में 2021 में तख्ता पलट के बाद सेना ने सत्ता संभाली थी। तब से सेना व देश में अर्धसैनिक बल के रूप में मान्य रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है। कुछ दिनों में यह संघर्ष जानलेवा हो चुका है। इस बीच, सूडान में जारी हिंसा रुकवाने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने पहल की है। अमेरिका के विदेश विभाग के प्रमुख उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने सूडानी सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल अब्देल फतह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स के कमांडर जनरल मोहम्मद हमदान डागालो से बात कर उनसे युद्धविराम का आह्वान किया है।

सूडानी परिवारों के पुनर्मिलन पर भी चर्चा
ब्लिंकन ने हिंसा में आम लोगों की जा रही जान पर चिंता व्यक्त की। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजने की अनुमति मांगी है। साथ ही सूडानी परिवारों के पुनर्मिलन पर भी चर्चा की। ब्लिंकन ने दोनों कमांडरों से खार्तूम में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं। इस समय सूडान की सड़कों पर उपद्रवी घूम-घूम कर लोगों को निशाना बना रहे हैं। यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ हारा पर हमला किया गया है। यह जानकारी आयरलैंड के विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने दी है। उन्होंने कहा कि खार्तूम में ऐडन ओ हारा के घर पर धावा बोलकर हमला किया गया है। उन्होंने इसे राजनयिकों की सुरक्षा के दायित्व का घोर उल्लंघन बताया।

अब तक 180 से अधिक लोगों की मौत
सूडान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक 180 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। साथ ही 1800 से अधिक नागरिक और लड़ाके घायल हुए हैं। आम नागरिकों को परेशान करने के लिए बिजली व पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण खार्तूम के 50 लाख से अधिक लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। उपद्रवियों ने जगह-जगह आगजनी की है। लोगों की चीख-पुकार सुनकर भी मदद नहीं की जा रही।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...