Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ा यात्रा इस बार पैदल नहीं हाईब्रिड होगी, अगले माह होगा आगाज

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत होने वाली है। यह यात्रा भोपाल से शुरू की जाने की संभावना है।
भारत जोड़ा यात्रा की झलकियां।
भारत जोड़ा यात्रा की झलकियां। @RahulGandhi एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत होने वाली है। यह यात्रा भोपाल से शुरू की जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार नवंबर के दूसरे सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस बार यात्रा पैदल नहीं, बल्कि हाईब्रिड होगी। बता दें राहुल ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी।

फरवरी तक चलेगी यात्रा

भारत जोड़ा यात्रा फरवरी तक चलेगी। पार्टी ने बताया कि पिछले बार राहुल को घुटने में दर्द हो गया था। इस कारण इस बार यात्रा को हाईब्रिड बनाया जा रहा है। पिछली यात्रा में राहुल को कई हस्तियां का साथ मिला था। उनकी यात्रा में फिल्म जगत से कमल हासन, पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, अमोल पालेकर शामिल हुई थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.