back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतंकी हाफीज सईद ने बनाई पार्टी, बेटे-दामाद को उतारा पाकिस्तान चुनाव में, जेल में बैठकर देख रहा सत्ता का सपना

Islamabad: पाकिस्तान में आम चुनावों में हाफीज सईद के रिश्तेदार अपनी पार्टी मरकजी मुस्लिम लीग" से चुनाव में उतरेंगे। मरकजी मुस्लिम लीग ने किसी तरह से भी हाफीज सईद से जुड़े रहने की बात को खारित किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं, एक तरफ जहां प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ आर्थिक संकटों से देश को बाहर निकालने में फंसे हैं। तो वहीं दूसरी ओर इमरान खान को तोशाखाना मामला में 14 साल की जेल हो गई है। बीबीसी उर्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में राजनीतिक उठा पटक के चलते अब आतंकवादी भी आगामी चुनावों में चुनाव लड़ेंगे। 26/11 हमले का मास्टरमाइंड हाफीज सईद के रिश्तेदार अपनी नई पार्टी “मरकजी मुस्लिम लीग” से चुनाव में उतरे हैं।

कौन हैं हाफीज सईद के रिश्तेदार?

इस बार आम चुनावों में कोई ईमानदार उम्मीदवार नहीं, बल्कि मरकजी मुस्लिम लीग पार्टी से लश्कर-ऐ-तैयबा, जमात-उद-दावा के आतंकी चुनाव लड़ेंगे। इससे जुड़े 7 लोग अमेरिका द्वारी मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल हैं। साथ ही हफीज सईद का बेटा तल्हा सईद भी लाहौर में नेशनल असेंबली निर्वाचन क्षेत्र एनए-122 से चुनाव लड़ रहा है। इसी के साथ हफीज सईद का दामाद नेक गुज्जर भी इसी पार्टी से विधानसभा क्षेत्र पीपी-162 से चुनाव लड़ रहा है।

पाकिस्तान अफगानिस्तान की राह पर?

पाकिस्तान में अगर अफगानिस्तान की तरह तालिबानियों के जैसे आतंकियों की सरकार बन गई तो वहां भी शरीया कानून लागू होना तय है। भारत के लिए हमेशा एक समस्या ये रही कि पाकिस्तान में किस से बात की जाए, सरकार या आतंकी? अब जनता ही चुनेगी किसको कना है इन और किसको आउट।

हाफीज सईद पर $10 मिलियन का ईनाम

मरकजी मुस्लिम लीग जमात-उद-दावा का ही राजनीतिक संस्थान है। इन चर्चाओं को लेकर मरकजी मुस्लिम लीग के प्रवक्ता ने कहा कि ”हमारा न तो जमात-उद-दावा से कोई संबंध है और न ही हाफीस सईद से कोई संबंध है।” हाफीज सईद को टेरर फंडिंग के कई मामलो में दोषी पाया गया है। कोर्ट ने इस मामले में सईद को 31 साल की सजा सुनवाई है। हाफीज सईद इस समय लाहौर की जेल में बंद है। अमेरिका ने हाफीज सईद पर $10 मिलियन का ईनाम रखा है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...