back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शहबाज शरीफ के गठबंधन वाली पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट पर बोला हमला,कोर्ट में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने अपने लाहौर स्थित आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में कुछ प्रदर्शनकारियों के घुसने की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक, पाक पीएम शहबाज शरीफ के गठबंधन वाली सरकार में पीडीएम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में घुसकर प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के ट्वीट के अनुसार, शहबाज शरीफ सरकार के सत्ता में आने के बाद दूसरी बार सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने सोमवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट पर खुलेआम हमला किया। विधानसभा चुनाव में देरी के एक मामले की सुनवाई में बाधा डालने के लिए प्रदर्शनकारियों ने शीर्ष अदालत पर धावा बोला है।

फंसाकर अगले दस साल तक जेल में रखना चाहती

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना उन्हें देशद्रोह के आरोप में फंसाकर अगले दस साल तक जेल में रखना चाहती है। इमरान ने सोमवार को ट्वीट कर इसे लंदन योजना यानी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की योजना करार दिया।

लंदन योजना के तहत हो रहा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने अपने लाहौर स्थित आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति बनाई। बैठक के बाद ट्वीट कर उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए। इमरान ने कहा कि यह सब उस लंदन योजना के तहत हो रहा है, जो पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लंदन में बैठकर बनाई है। इमरान ने आरोप लगाया कि उनकी बेगम बुशरा को जेल भेजने की योजना है, जिससे उन्हें अपमानित किया जा सके। साथ ही अगले 10 वर्षों के लिए उन्हें जेल में रखने के लिए राजद्रोह कानून का सहारा लिया जा रहा है।

मीडिया पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया गया

इमरान खान ने कहा कि सार्वजनिक प्रतिक्रिया से बचने के लिए सेना ने दो काम किये। पहला काम पीटीआई कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों में आतंक फैलाया और दूसरा काम मीडिया पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया गया। उन्होंने सेना पर लोगों के घरों को तोड़ने और महिलाओं के साथ मारपीट करने के भी आरोप लगाए। आरोप लगाया कि लोगों में जानबूझकर डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे जब सेना के लोग उन्हें गिरफ्तार करने आएं, तो लोग बाहर नहीं निकलें। आशंका जताई कि सेना के लोग फिर से इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर देंगे और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा देंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...