back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel Hamas War: इजराइल के अनुरोध पर गूगल ने बंद किया ‘लाइव ट्रैफिक’ फीचर; जल्द लग सकती है युद्धविराम पर मुहर

Jerusalem: इजराइल-हमास युद्ध के बीच गूगल ने इजराइली सेना के अनुरोध पर लाइव ट्रैफिक फीचर को बंद कर दिया है जिसके कारण लोगों को गूगल नेविगेशन ऐप को यूज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यरुशलम, हि.स.। इजराइल-हमास के बीच जारी युद्ध के बीच गूगल ने इजराइली सेना के अनुरोध पर लाइव ट्रैफिक फीचर को बंद कर दिया है जिसके कारण लोगों को गूगल नेविगेशन ऐप को यूज करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। गूगल ने इजराइल में लाइव ट्रैफिक कंडिशन के फीचर को बंद कर दिया है।

28 फिलीस्तीनियों की मौत

इजराइली सैनिकों का कहना है कि गूगल नेविगेशन ऐप्स जैसे गूगल मैप्स के जरिए इजराइली सेना की गतिविधियों और संचालन को ट्रैक किया जा सकता है। युद्धविराम की मांग के बीच गाजा पट्टी पर इजराइल के हमले जारी हैं। इजराइली बलों ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा में हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 28 फिलीस्तीनियों की मौत हो गई। इसके साथ ही उत्तरी गाजा के अंतिम कार्यरत अस्पतालों में से एक पर भी हमला किया।

दूसरी ओर, हमास के पक्ष में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में हमले जारी रखने का संकल्प लिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार पर और असर पड़ने की आशंका है।

युद्धविराम के लिए तैयार इजरायल

इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने मंगलवार को हमास द्वारा बंधक बनाए गए बंधकों को वापस लाने के लिए युद्धविराम की जरूरत पड़ती है तो हम ऐसा करने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के लिए बातचीत चल रही है। सीआइ के प्रमुख सोमवार को इजरायली और कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए यूरोप पहुंच गए। नए युद्धविराम और गाजा में बंधकों की रिहाई पर एक समझौते की संभावना जताई गई है, क्योंकि अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड ने हमास के विरुद्ध प्रमुख युद्ध अभियानों को कम करने के लिए इजराइली सैन्य नेताओं से बातचीत की है।

जब तक हमास बचे हुए 129 बंधकों को रिहा नहीं कर देता युद्ध बंद नहीं हो सकता

इजराइल के कुछ सहयोगियों फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने भी युद्धविराम के लिए दबाव बढ़ा दिया है। जबकि अमेरिका लगातार नागिरकों की मौत पर चिंता जताते हुए इजराइल से सटीक कार्रवाई करने को कह रहा है। वहीं, इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कह रहे हैं कि जब तक हमास बचे हुए 129 बंधकों को रिहा नहीं कर देता युद्ध बंद नहीं हो सकता।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“गाजा में सिर्फ हमले रोके गए, अभी पूर्ण विराम नहीं” हमास के साथ युद्धविराम को लेकर इजरायल का बयान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । इजरायल सरकार ने बीते रविवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल गाजा में हमलों पर अस्थायी विराम दिया गया...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...