back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel: इजराइली बंधकों की रिहाई के लिए वार्ता शुरू, मगर प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने गाजा विजय का दोहराया संकल्प

Israel-Hamas War: इजराइली बंधकों को हमास के कब्जे से रिहा कराने के लिए कतर की मध्यस्थता वाली वार्ता एक बार फिर से शुरू हो गई है।

यरुशलम, (हि.स.)। इजराइली बंधकों को हमास के कब्जे से रिहा कराने के लिए कतर की मध्यस्थता वाली वार्ता एक बार फिर से शुरू हो गई है। इजराइल ने वार्ता शुरू होने की पुष्टि की है। वहीं इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विजय होने तक गाजा में युद्ध जारी रखने का संकल्प दोहराया है। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइली सेना गाजा से जीत के बाद हटेगी, लेकिन वहां की सुरक्षा व्यवस्था इजराइल के नियंत्रण में रहेगी।

कतर के पीएम से मोसाद के निदेशक डेविड बर्निया ने की मुलाकात

इजराइल में बंधकों की रिहाई के लिए बढ़ रहे जन दबाव और शुक्रवार को गाजा में इजराइली सैनिकों की गोलीबारी में तीन बंधकों की मौत के बाद सरकार पर बंधक रिहाई के लिए प्रयास करने का दबाव बढ़ गया था। इसी के बाद कतर के प्रधानमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी से इजराइली खुफिया संगठन मोसाद के निदेशक डेविड बर्निया ने मुलाकात की।

हमारी पहली शर्त गाजा में आमजनों पर इजराइल के हमले रोकने की है: हमास

इस बार इजराइल की पहल पर वार्ता हो रही है, जबकि नवंबर के युद्धविराम से पहले हमास और मध्यस्थ के रूप में कतर व मिस्त्र ने पहल की थी। वार्ता का ताजा दौर शुरू होने के बाद हमास ने कहा, हमारी पहली शर्त गाजा में आमजनों पर इजराइल के हमले रोकने की है। मध्यस्थों को इस बारे में बता दिया गया है।

20 लाख लोग अस्थायी आवासों में रहने के लिए मजबूर हैं

हमास के कब्जे में अभी भी लगभग 130 इजराइली बंधक हैं। बंधकों की रिहाई और युद्धविराम के लिए वार्ता के बीच गाजा में इजराइली सेना व हमास के बीच लड़ाई जारी है। इस लड़ाई में अभी तक 19,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि इजरायल के 121 सैनिक मरे हैं। सात अक्टूबर से जारी लड़ाई में 23 लाख की आबादी वाली गाजा पट्टी में 85 प्रतिशत लोगों को बेघर होना पड़ा है। घर नष्ट होने और जान बचाने के लिए लगभग 20 लाख लोग अस्थायी आवासों में रहने के लिए मजबूर हैं।

वेस्ट बैंक में हथियारबंद अतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई का स्तर बढ़ाया है

वेस्ट बैंक में इजराइली सुरक्षा बलों के हमले में रविवार को पांच फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें से दो लोग तुलकार्म में मारे गए, जबकि तीन की मौत जेनिन में हुई। इजराइली सेना ने कहा है कि उसने वेस्ट बैंक में हथियारबंद अतिवादियों के खिलाफ कार्रवाई का स्तर बढ़ाया है। इसके चलते हाल के दिनों में जेनिन में दस लोग मारे गए हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रेड सी फिल्म फेस्टिवल में चमके सलमान खान, हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया फ्रेम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने बुधवार को रेड सी फिल्म फेस्टिवल (Red Sea Film Festival) में आयोजित गोल्डन ग्लोब्स गाला डिनर...
spot_img

Latest Stories