back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

America: फिर विवादों में घिरे ट्रम्प, एडल्ट स्टार को पैसे देकर मुंह बंद कराने का मामले में बढ़ी मुश्किल!

Washington: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में सुनवाई शुरु हो गई है। इस मामले में अगर ट्रम्प अपराधी पाए जाते हैं तो उन्हें 4 साल की सज़ा हो सकती है।

वाशिंगटन, हि.स.। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में 22 अप्रैल को महत्वपूर्ण क्षण आया। लोअर मैनहट्टन के अदालत कक्ष में पूर्व राष्ट्रपति ने अभियोजन पक्ष के आरोपों को चुपचाप सुना। बचाव पक्ष ने प्रतिवाद किया कि ट्रम्प पर गलत आरोप लगाया गया था। जूरी के समक्ष अभियोजन पक्ष ने गवाह को प्रस्तुत करने के साथ कुछ साक्ष्य भी रखे।

सेक्स स्कैंडल्स को छिपाने की कोशिश की गई

मैनहट्टन अभियोजक ने जूरी के 12 सदस्यों को बताया कि यह मामला “एक आपराधिक साजिश और सेक्स स्कैंडल्स को छिपाने” के बारे में था। इसके उजागर होने से 2016 में उनकी चुनावी जीत को खतरा था। उन्होंने बताया कि कैसे ट्रम्प, उनके वकील माइकल कोहेन और द नेशनल इन्क्वायरर टैबलॉयड के प्रकाशक डेविड पेकर नकारात्मक कहानियों को फैला रहे थे।

ट्रम्प निर्दोष हैं?

अपने शुरुआती बयान में ट्रंप के वकील ने जोर देकर कहा कि उनके मुवक्किल ने कुछ भी गलत नहीं किया। ट्रम्प निर्दोष हैं। इसके बाद पेकर को मुकदमे में पहले गवाह के रूप में बुलाया गया। अपनी गवाही में, पेकर ने बताया कि कैसे द नेशनल इन्क्वायरर ने कहानियों के लिए भुगतान किया। उन्होंने इसे “चेकबुक पत्रकारिता” की संज्ञा दी।

दोष सिद्ध होने पर ट्रम्प को 4 साल तक की सजा हो सकती है

यह मुकदमा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का है। उस समय ट्रम्प के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बात सामने आई थी। आरोप है कि उन्होंने इसे छुपाने के लिए स्टॉर्मी को 1 लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया। पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया। उन्होंने इसका भुगतान ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को किया। वकीलों का कहना है कि दोष सिद्ध होने पर ट्रम्प को 4 साल तक की सजा हो सकती है। उल्लेखनीय है कि यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रम्प इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अमेरिका ने अब तक कितने देशों को किया तबाह? जानिए ईरान किस नंबर पर और किन देशों को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर दुनिया में अमेरिका के सैन्य दखल के इतिहास...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...