back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी ने बताया- कैसे देश की नई नीति और रणनीति से खुल रहे युवाओं के लिए अवसर

पीएम मोदी ने सरकारी नौकरी के लिए चयनित किए गए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी दुनिया वर्तमान में कोविड-19 महामारी के चलते मंदी से जूझ रही है। इन सबके बीच भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को रोजगार मेला के अन्तर्गत 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपें। इस अवसर पर देश भर में आयोजन हुए। इन आयोजनों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश नई नीति और रणनीति के साथ चल रहा है, जिसने देश में नई संभावना और अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है।

10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है

प्रधानमंत्री ने सरकारी नौकरी के लिए चयनित किए गए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी दुनिया वर्तमान में कोविड-19 महामारी के चलते मंदी से जूझ रही है। इन सबके बीच भारत तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 2014 के बाद सरकार के द्वारा उठाए गए कदमों से विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों और बदलावों से रोजगार और स्वरोजगार के पैदा हुए नए अवसरों की जानकारी दी।

कोविड-19 महामारी के चलते मंदी से जूझ रही है

प्रधानमंत्री ने खिलौना, मोबाइल, रक्षा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में आए बदलाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देशवासी इस बात को देख रहे हैं कि कैसे बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के चलते रेलवे, पोर्ट, एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में न केवल विकास हो रहा है बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों का जीवन आसान बनाने वाली आयुष्मान भारत, पीएम आवास और मुद्रा लोन जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे ऋण देने की व्यवस्था (माइक्रो फाइनेंस) बड़े स्तर पर कैसे कैसे बदलाव ला सकती है, यह बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों और बड़े-बड़े उद्योगपतियों को लोन बांटने वालों को भी नहीं पता था। उनकी सरकार की इस पहल से स्वरोजगार के बहुत नए अवसर पैदा हुए हैं। प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से सरकारी क्षेत्र की जन हितैषी वाली योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जिस तरह के कष्ट-समस्याओं से जूझना पड़ा, उससे कोई और न जूझे इस दिशा में उनका प्रयास होना चाहिए। साथ ही सीखते रहने की प्रवृत्ति बनाए रखने का भी आग्रह किया

भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर ज्वाइन करेंगी

उल्लेखनीय है कि देशभर से चुनी गई नई भर्तियां भारत सरकार के तहत विभिन्न पदों पर ज्वाइन करेंगी। इनमें ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, सीनियर ड्राफ्ट्समैन, जेई/सुपरवाइजर, असिस्टेंट प्रोफेसर, टीचर, लाइब्रेरियन, नर्स, परिवीक्षाधीन अधिकारी, पीए, एमटीएस आदि शामिल हैं। नए भर्ती किए गए लोगों को कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान जंग के बीच PM मोदी की मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी तेज, 5 देशों के नेताओं से की बातचीत, जानिए क्या हुई बात?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी जंग के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...