back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी आज ग्वालियर में Scindia School के 125वें स्थापना समारोह में होंगे शामिल, खेल परिसर की रखेंगे आधारशिला

Gwalior: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे।

ग्वालियर, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां सिंधिया स्कूल फोर्ट के 125वें स्थापना समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब 3000 पुलिस जवान अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी धर्मशालाओं, होटल, लॉज पर नजर रखी जा रही है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसपीजी की टीम ग्वालियर आ गई है। उनके निर्देशों का भी पालन हो रहा है।

‘जय हो’ थीम पर संगीत के बीच मोदी युवा छात्रों से मिलेंगे

मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो सिंधिया स्कूल फोर्ट के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हो रहे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सिंधिया स्कूल के प्राचार्य अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के किले पर आगमन के साथ ही छात्रों का घुड़सवार दल उनका स्वागत कर उन्हें अंदर एन्ट्री कराएगा। इसके बाद ‘जय हो’ थीम पर संगीत के बीच मोदी युवा छात्रों से मिलेंगे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

PM मोदी का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 4.30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा किले में बने सिंधिया स्कूल की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां प्रधानमंत्री लगभग दो घंटे रहेंगे और 6.35 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

सिंधिया स्कूल में प्रधानमंत्री मोदी का राजशाही अंदाज में स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री के आने से पहले भव्य तैयारी की गई है। ऐतिहासिक किले पर बने सिंधिया स्कूल परिसर को किले की तर्ज पर सजाया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किले से लेकर एयरपोर्ट के रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

PM मोदी मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखेंगे

प्राचार्य अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां विद्यालय में बनने वाले मल्टीपर्पज स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स की आधारशिला भी रखेंगे। वे यहां स्मृति स्वरूप पौधरोपण भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा विद्यालय व सदन से संबंधित पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

प्रत्येक वर्ष विद्यालय का सर्वोच्च सम्मान माधव अवार्ड एक ऐसे पूर्व छात्र को दिया जाता है, जो देश और विदेश में अपना नाम कमा चुके हैं और समाज सेवा तथा लोक कल्याण से किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। अंत में एक नृत्य नाटिका अस्ताचल का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें 300 से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र प्रसाद, सांसद विवेक शेजवलकर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भारत सिंह कुशवाहा, प्रद्युम्न सिंह तोमर, सिंधिया स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यगण, देश के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी, देश विदेश से आए अनेक पूर्व छात्र, सिंधिया स्कूल के वर्तमान छात्र गण उपस्थित रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MP की सबसे बड़ी गौशाला में लगी भीषण आग, दस हजार गोवंशों की जान पर मडराया खतरा, नगर निगम की सुरक्षा पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में हुआ बड़ा हादसा, ग्वालियर के लाल टिपारा गौशाला में लगी आग, जिससे दस हजार...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...