नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हम सभी कभी न कभी या गर्मियों की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ घूमने के लिए अपने शहर से बाहर किसी जगह जरूर जाते हैं। इसके लिए हम खुलकर खर्च भी करते हैं। वैसे सभी लोग चाहते हैं कि ऐसे मे अगर होटल की बुकिंग में कुछ छूट मिल जाए तो बेहतर रहेगा। सभी लोग होटल की बुकिंग में डिस्काउंट पाने के लिए अपनी तरफ से पूरा प्रयास करते हैं। वे अपने निजी अनुभव और सोशल मीडिया आदि से प्राप्त जानकारी का प्रयोग करके कुछ हद तक डिस्काउंट पाने में सफल भी हो जाते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से होटल की बुकिंग में डिस्काउंट पाने के लिए हम कुछ तरीके आपसे साझा कर रहे हैं। जिसका प्रयोग करके होटल की बुकिंग में डिस्काउंट पाया जा सकता है।
अलग-अलग वेबसाइट पर देखें प्राइज़
होटल बुकिंग करते हुए सबसे जरूरी ये है कि आप किसी एक बुकिंग वेबसाइट पर प्राइज़ देखकर बुकिंग न कर लें। बल्कि, अलग-अलग बुकिंग वेबसाइट्स पर कीमत चेक करें। कई बार वेबसाइट्स में चल रहे डिस्काउंट्स की मदद से आपको आधी कीमत पर भी कमरे मिल जाते हैं।
होटल में सीधे ज़रूर बात करें
आप जिस भी होटल में रूम लेने की सोच रहे हैं, वहां सीधे कॉल करके भी बात करें। कई बार होटल ज्यादा डिस्काउंट ऑफर करते हैं। कई मामलों में ये भी होता है कि होटल के कुछ कमरे खाली रह जाते हैं तो होटल वाले उन्हें भरने के लिए डिस्काउंट ऑफर कर देते हैं। अगर कमरे ज्यादा खाली होंगे तो मानकर चलिए कि आपको डिस्काउंट जरूर मिलेगा।
इस कंडीशन में वे आपको जरूर रियायत देंगे
अगर आप अक्सर घुमने के लिए जाते रहते हैं और होटल में स्टे करते हैं तो आपको इसके लिए किसी ग्रुप वाले होटल में स्टे करना चाहिए। आपको उन्हें अपनी ट्रेवल हिस्ट्री के बारें में बताना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि हम आपके ही होटल में स्टे करेंगे, इसके लिए आप हमें डिस्काउंट दें और भविष्य की बुकिंग में भी डिस्काउंट के लिए मेम्बरशिप कार्ड बनवाएं। इस कंडीशन में वे आपको जरुर रियायत देंगे।
भारी डिस्काउंट पाने के लिए ऑफ सीजन में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं
अगर आप ऑफ सीजन में घूमने के लिए जाएंगे तो ऐसे में आपको ज्यादा डिस्काउंट मिल जाएगा। क्योंकि ऑफ सीजन में हर होटल का प्रयास रहता है कि उसका कोई भी रूम खाली नहीं जाएं, चाहे इसके भारी डिस्काउंट क्यों न देना पड़े। इसलिए आप भारी डिस्काउंट पाने के लिए ऑफ सीजन में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
AmericanPlan(AP) इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होता है
अगर आप अपने होटल की बुकिंग सीजन या ऑफ सीजन कभी भी कर रहे हों तो भी आप होटल से अपने टैरिफ में CP Plan, MAP या AP Plan को ऐड करवा कर अपने रूम के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल तो करवा ही सकते हैं। CP(Continental Plan) जिसमे रूम टैरिफ के साथ ब्रेकफास्ट शामिल होता है। Modified American Plan(MAP) इसमें रूम टैरिफ के साथ साथ ब्रेकफास्ट शामिल होता ही है, इसके अलावा लंच और डिनर में चॉइस होती है। AmericanPlan(AP) इसमें ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर शामिल होता है। अगर आपको डिस्काउंट नहीं मिल पा रहा है तो भी आप होटल वालों से बात करके लंच और डिनर अपने प्लान में ऐड करवा सकते हैं। इससे आपका खाने का पैसा बच जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/





