नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण एयर इंडिया ने तेल अवीव जाने-आने वाली उड़ानों को 8 अगस्त तक रद्द कर दिया है।एयर इंडिया की ओर से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया गया है जिसमें पूरी जानकारी विस्तृत तरीके से दी गई है।
हम लागातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं
एक्स पर शेयर किए गए पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा है कि हम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही यात्रियों को सपोर्ट कर रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा एयरलाइन की प्राथमिकता है।
कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को दी जाएगी सुविधा
एयरइंडिया ने कहा है कि यात्रा के कंफर्म बुकिंग वाले यात्रियों को रिश्ड्यूलिंग और कैंसिलेशन चार्जेस पर एक बार छूट दी जाएगी।
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी एयरस्ट्राइक
ईरान समर्थक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर रॉकेट के जरिए एयरस्ट्राइक कर दी है। हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजरायल पर करीब 60 रॉकेट दागे हैं। अभी तक इस हमले में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इससे पहले इजरायल ने की थी एयरस्ट्राइक
इजरायल ने लेबनान के चमा में 1 अगस्त को एयरस्ट्राइक की थी। इसमें सीरिया के 4 नागरिक मारे गए थे। साथ ही लेबनान के कई लोग घायल भी हुए थे। इजरायल ने 30 जुलाई को लेबनान की राजधानी बेरूत में एयरस्ट्राइक की थी। इस दौरान हिजबुल्लाह कै कमांडर मोहसिन मारा गया था।वह हिजबुल्लाह चीफ नजरअल्लाह का सबसे करीबी माना जाता था। वह इजरायल के गोलन हाइट्स पर हमला करने के लिए जिम्मेदार था। इसके कुछ ही देर के बाद हमास के चीफ इसमाइल हनिये को भी ढेर कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि हमास और हिजबुल्लाह के टॉप नेताओं की हत्या के बाद, जर्मन प्रमुख एयरलाइन लुफ्थांसा और इतालवी एयरलाइन आईटीए ने भी उड़ानें निलंबित कर दी हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




