back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

योगी सरकार की कैबिनेट ने 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी, चित्रकूट और विंध्यधाम विकास परिषद गठित

लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इस दौरान विंध्यधाम विकास परिषद तथा चित्रकूट धाम विकास परिषद के गठन को मंजूरी मिली है। इन दोनों परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी तथा पर्यटन-धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी उपाध्यक्ष होंगे। उत्तर प्रदेश में पर्यटन के विकास को लेकर योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल ने बड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इस बैठक में 12 प्रस्तावों को पास किया है। जिसमें धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने चित्रकूट के विकास का मॉडल तैयार किया है। सरकार ने यूपी बृज तीर्थ विकास परिषद के तर्ज पर अब विंध्यधाम विकास परिषद और चित्रकूट धाम विकास परिषद का गठन कर दिया है। सरकार के इस फैसले से विंध्यधाम तथा चित्रकूट धाम को एक धामक स्थल के तौर पर विकसित किया जा सकेगा। इस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही यूपी नगरपालिका में 2021 नियमावली के प्रख्यापन का प्रस्ताव पास किया गया। कैबिनेट बैठक में जेवर एयरपोर्ट को लेकर दो प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के भूमि विस्तार के लिए लीज पर देने के लिए स्टैम्प शुल्क और निबंधन शुल्क में छूट की मंजूरी दी गई। कोविड में 102 ऐम्बुलेंस के संचालन के लिए सेवा प्रदाता की शर्तों को छूट दिये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव। पीजीआई में एडवांस अपथलेमिक सेंटर व सर्विस ब्लॉक के निर्माण में उच्च विशिष्ट। राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट के नए भवन में विद्युत के बाह्य संयोजन के सम्बन्ध में प्रस्ताव हुआ पास। पीजीआई की विभिन्न योजनाओं के लिए पुनरीक्षित लागत के सबंध में प्रस्ताव पर मुहर लगी है। 30 करोड़ पौध रोपण के लिए सभी विभागों को नि:शुल्क पौधे दिए जाने का प्रस्ताव हुआ है। इसके अलावा यूपी लघु उद्योग निगम के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के लाभ को हरी झंडी मिली है। साथ ही 6600 सरकारी नलकूपों के आधुनिकीकरण के लिये 285.79 करोड़ लागत पर मुहर लगी। बेसिक शिक्षा में मृतक आश्रित की नियुक्ति प्रक्रिया में संशोधन को हरी झंडी मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट बैठक में इसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। इनके साथ ही सभी कैबिनेट मंत्री भी थे। –आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL 800+ होने पर आसानी से मिलेगा लोन और क्रेडिट कार्ड, जानिए इसके खास फायदे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज के वित्तीय समय में लोन या क्रेडिट कार्ड केवल आपकी आय पर नहीं, बल्कि क्रेडिट स्कोर पर...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵