नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने जम्मू -कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस के गठबंधन को लेकर दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा ?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 (A) के लिए काफी प्रयास किए थे। साथ में ही भाजपा ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव के लिए भी अपने प्रयास शुरू किए थे। अब जम्मू कश्मीर में चुनाव की तारीख जारी कर दी गई है, जम्मू कश्मीर का यह चुनाव यहां के लोगों और लोकतंत्र में आस्था रखने वालों के लिए हैं।
कांग्रेस और NC के गठबंधन को लेकर राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस के गठबंधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से सवाल पूछे हैं। क्या कांग्रेस नेशनल कॉंफ्रेंस द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए की गई अलग झंडे की घोषणा का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस अनुच्छेद 370 और 35 (A) को वापस लाकर जम्मू कश्मीर को फिर से आतंकवाद के युग में ढकेलना चाहती है? क्या कांग्रेस और राहुल गांधी नेशनल कांफ्रेंस के पाकिस्तान के साथ LOC ट्रेड शुरू करने के निर्णय से बॉर्डर पर फिर से आतंकवाद और उसके इकोसिस्टम का पोषण करने का समर्थन करते हैं?
इससे कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी भारत के सामने आया है
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस के गठबंधन को लेकर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस के गठबंधन को भारत की अखंडता और एकता के लिए खतरा बताया है।वहीं योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और नेशनल कॉंफ्रेंस के गठबंधन को लेकर कहा है कि इससे कांग्रेस का आरक्षण विरोधी चेहरा भी भारत के सामने आया है।




