back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

येदियुरप्पा बताएं कि उनके आंसुओं के लिए कौन जिम्मेदार है : कांग्रेस

बेंगलुरु, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डी. के. शिवकुमार ने राज्य के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा की ओर से सोमवार को दिए गए इस्तीफे पर कटाक्ष किया है। केपीसीसी अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि इस्तीफे की घोषणा करते हुए वह जिस तरह से रोए, वह किसी एक व्यक्ति के आंसू नहीं थे, बल्कि वे एक मुख्यमंत्री के आंसू थे, जो राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके पीछे क्या दर्द है? वह दर्द किसने दिया? उन्होंने आग्रह किया कि उस दर्द को राज्य के लोगों के सामने प्रकट होने दें। कांग्रेस नेता ने कहा, उनके इस्तीफे के पीछे कोई खुशी नजर नहीं आ रही है। इसके बजाय, दर्द स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। वह दर्द क्या है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है, वह इसे राज्य के लोगों को समझाएं। उन्होंने कहा, क्या उन्हें (येदियुरप्पा) दुख हुआ, क्योंकि लोगों को दो साल तक कोरोनावायरस का सामना करना पड़ा? क्या इसलिए कि उनके खिलाफ जाने वाले विधायकों पर पार्टी आलाकमान का नियंत्रण नहीं था? लोगों को यह जानना चाहिए। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं ने येदियुरप्पा की पीठ में छुरा घोंपा। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा को आलाकमान का समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा, जिसने भी कांग्रेस छोड़ी वह आज अपनी स्थिति खो चुका है। हम देखेंगे कि क्या वे पार्टी में लौटना चाहते हैं। हमें येदियुरप्पा को बदलने से कोई लाभ नहीं होने वाला है। राज्य के लोगों ने पहले ही भाजपा को बदलने का फैसला कर लिया है। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵