back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में ही रहेंगी या जाएंगी किसी अन्य देश? एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री से….

S Vijayshankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश ने हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में हो रही हिंसा के कारण कानून व्यवस्था लचर हो गई है। बांग्लादेश में आज 8 अगस्त 2024 की रात 08:30 बजे अंतरिम सरकार का गठन होगा। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को हुई हिंसक प्रदर्शन के बाद अपना पद और देश छोड़करभारत में रह रही हैं। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ब्रिटेन में राजनीतिक शरण के लिए गुहार लगा रही हैं। यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि शेख हसीना की आगे की क्या योजना है।

बांग्लादेश और पश्चिम एशिया में चल रहे माहौल को लेकर खुलकर बात की है

वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश ने हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी से बात की है। मीडिया को इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि दोनों देशों के नेताओं(भारत और ब्रिटेन के विदेश मंत्री) ने बांग्लादेश और पश्चिम एशिया में चल रहे माहौल को लेकर खुलकर बात की है। जानकारी के लिए बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर पहले ही खुलकर बता दिया था कि हमने किस तरह से शेख हसीना को भारत आने की मंजूरी दे दी थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह सब बातें संसद में खुलकर कही थी। उन्होंने बताया था कि शेख हसीना ने भारत आने के लिए अनुमति मांगी थी।

सके लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं: रणधीर जायसवाल

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश में चल रही हिंसक घटनाओं को लेकर कहा है कि वहां के लोगों का हित हमारे लिए सबसे पहले है। हमारे पास हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की पूरी जानकारी है। इसके लिए हमने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को आगे बताया कि जब तक बांग्लादेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बहाल नहीं हो जाती है, तब तक हमारी चिंता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वहां के कानून और सरकार की होती है। इसी का पालन करना देश के हित में होता है। 

बांग्लादेश से अभी तक 19000 छात्र वापस भारत आ चुके हैं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी कि बांग्लादेश से अभी तक 19000 छात्र वापस भारत आ चुके हैं। बांग्लादेश में फंसे सभी भारतीय नागरिक वापस भारत आना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इसके लिए भारतीय हाई कमीशन सारी मदद कर रहा है। हमें पूरी उम्मीद कि बांग्लादेश की कानून व्यवस्था में जल्द सुधार होगा और बाकि फंसे भारतीय लोग भी वापस आ पाएंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश में सियासी सत्ता परिवर्तन: तारिक रहमान की ऐतिहासिक ताजपोशी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान आज...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵